छत्तीसगढ़
संभागायुक्त महादेव कांवरे ने SIR के कार्यां का किया अवलोकन
Shantanu Roy
20 Nov 2025 10:52 PM IST

x
छग
Mahasamund. महासमुंद। रायपुर संभागायुक्त महादेव कांवरे ने आज महासमुंद जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न केन्द्रों में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान संभागायुक्त श्री कांवरे ने कहा कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य पात्र मतदाताओं को शामिल करना तथा अपात्र मतदाता को हटाना हैं। सभी बूथ लेवल ऑफिसर सत्यापन कार्य को अत्यंत गंभीरता और निर्देशों के अनुरूप पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में गलत प्रविष्टि स्वीकार्य नहीं की जाएगी। किसी बिंदु पर संदेह होने पर वरिष्ठ अधिकारियों से जानकारी एवं मार्गदर्शन ले लेवें। उन्होंने कहा कि 4 दिसम्बर तक सत्यापन एवं डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण किया जाना है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में कोटवारों के माध्यम से सुबह-शाम मुनादी करने के निर्देश दिए हैं ताकि शत प्रतिशत मतदाताओं का सत्यापन कार्य समय पूर्व पूर्ण हो सके। सभी बीएलओ को निर्देशानुसार सजगता से पात्र मतदाताओं का गणना पत्रक भरकर संग्रहित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा कि संकलन किए गए फॉर्म का डिजिटाइजेशन के कार्य में भी तेजी लाएं।
इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी सचिन भूतड़ा, अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू एवं तहसीलदार जुगल किशोर पटेल मौजूद थे। उन्होंने झालखम्हरिया के मतदान केन्द्र, सम्हर एवं पिथौरा में बीएलओ से जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने घर-घर सत्यापन के लिए संकलित फॉर्म को अतिशीघ्र डिजिटाइजेशन के निर्देश दिए। इस दौरान संभागायुक्त महादेव कांवरे ने जिले के मतदाताओं से अपील किया है कि अंतिम तिथि चार दिसंबर के पहले ही अपना गणना फार्म ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से भरकर जल्द से जल्द बीएलओ के पास जमा करें। उल्लेखनीय है कि महासमुंद जिले में चार नवंबर से मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण-एसआईआर प्रारंभ हुआ है। इस अभियान के तहत जिले के चार विधानसभा महासमुंद, खल्लारी, बसना और सरायपाली क्षेत्र में 8 लाख 86 हजार 422 पंजीकृत मतदाता हैं। इनमें से करीब 99 प्रतिशत लोगों को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराए जा चुके हैं। इसके अलावा अब तक लगभग 27 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण भी किया जा चुका है। जिले में तैनात 1083 बीएलओ घर-घर जाकर प्रपत्र वितरण कर जानकारी एकत्र कर रहे हैं। ज़िला और तहसील स्तर पर हेल्प डेस्क भी बनाए गए हैं, जहाँ प्रपत्र भरने में आवश्यक सहायता भी प्रदान कर रहे हैं।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





