छत्तीसगढ़
भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिला उपाध्यक्ष ललित जैसिंघ ने दी बधाई
Shantanu Roy
3 Feb 2026 11:48 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के युवा संगठन भाजपा जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में रायपुर में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष अर्पित सूर्यवंशी एवं महामंत्री शंकर साहू का स्वागत भाजपा जिला उपाध्यक्ष ललित जैसिंघ द्वारा उनके कार्यालय में किया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खासा उत्साह देखने को मिला। स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष ललित जैसिंघ ने नवनियुक्त अध्यक्ष एवं महामंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता युवा मोर्चा संगठन की रीढ़ है और युवाओं की ऊर्जा, समर्पण एवं कार्यक्षमता पार्टी को मजबूती प्रदान करती है। अर्पित सूर्यवंशी और शंकर साहू जैसे सक्रिय एवं कर्मठ युवाओं को जिम्मेदारी मिलना संगठन के लिए सकारात्मक संकेत है।
ललित जैसिंघ ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा हमेशा से युवाओं को नेतृत्व के अवसर देती रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में आज देशभर में युवा राजनीति को नई दिशा मिल रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए पदाधिकारी संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करेंगे तथा युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का कार्य करेंगे। नवनियुक्त अध्यक्ष अर्पित सूर्यवंशी ने इस अवसर पर कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता युवा मोर्चा का मुख्य उद्देश्य युवाओं को संगठन से जोड़ना, उन्हें राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रेरित करना और समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाना है।
वहीं महामंत्री शंकर साहू ने कहा कि वे संगठनात्मक मजबूती, अनुशासन और सक्रियता के साथ पार्टी की नीतियों को युवाओं तक पहुंचाने का काम करेंगे। कार्यक्रम में संजू नारायण ठाकुर, अनिल शर्मा, आशीष आहूजा एवं विजय लहरवानी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के साथ मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। उपस्थित भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि नए नेतृत्व में भाजपा जनता युवा मोर्चा रायपुर जिले में संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होकर उभरेगा और आगामी राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों में प्रभावी भूमिका निभाएगा।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





