छत्तीसगढ़

पोर्न स्टार एक्ट्रेस सनी लियोनी की नंगी पार्टी का बजरंग दल ने किया विरोध

Shantanu Roy
3 Feb 2026 8:03 PM IST
पोर्न स्टार एक्ट्रेस सनी लियोनी की नंगी पार्टी का बजरंग दल ने किया विरोध
x
देखें VIDEO...
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में अभिनेत्री सनी लियोनी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया है। विशेष रूप से बजरंग दल ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस आयोजन के खिलाफ सक्रियता दिखाते हुए आयोजकों को चेतावनी जारी की है। यह विवाद 22 फरवरी को विधानसभा रोड में बिल्डर माफिया द्वारा आयोजित होने जा रही नाईट डीजे पार्टी को लेकर पैदा हुआ है, जिसमें सनी लियोनी कार्यक्रम में शामिल होंगी और डांस प्रस्तुति देंगी।
आपको बता दें कि विदेशी लिबास में सनी लियोनी पिछले 10 सालो से इंटरनेट में पोर्न स्टार बनकर दर्शकों को अश्लीलता दिखाती थी। जिसके बाद सनी लियोनी ने बॉलीवुड में कदम रखा जिसमें उसको कुछ ख़ास सफलता हासिल नहीं हुई। जिसके बाद सनी लियोनी ने लाइव स्टेज शो करने लगी इसी कड़ी में रायपुर शहर के बिल्डर माफिया ने अपने अवैध घरों और प्लॉटों को महंगे दामों में बिकवाने के लिए पोर्न स्टार सनी लियोनी को रोल मॉडल के रूप में लाने जा रहा है। जिसका पूरा विरोध बजरंग दल अभी से कर रहा है। सूत्र बताते है कि इस पार्टी में एंट्री के लिए 3 से 5 हज़ार तक के पास बिकने वाले है और जो भी इस बिल्डर माफिया के अवैध घरों और प्लॉट की बुकिंग कर लेता है उसे इस नंगी पार्टी में फ्री एंट्री दी जाएगी।

सोशल मीडिया पर विरोध
बजरंग दल के जिला संयोजक रवि वाधवानी ने सोशल मीडिया पर कार्यक्रम के आयोजकों को चेतावनी देते हुए लिखा कि रायपुर में ‘अश्लील फ़िल्म अभिनेत्री सनी लियोनी को बुलाने वालों कान खोलकर सुन लो… राम जी के ननिहाल छत्तीसगढ़ में किसी भी तरह की अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।’ इसके साथ ही वाधवानी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम भारतीय संस्कृति और सामाजिक मूल्यों के खिलाफ हैं और इसका विरोध किया जाएगा। इससे पहले भी सोशल मीडिया पर इस कार्यक्रम को लेकर वीडियो और पोस्ट तेजी से वायरल हो रहे हैं। कार्यक्रम के आयोजन और सनी लियोनी के आने की खबरें ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में चर्चा का विषय बन गई हैं। सनी लियोनी ने खुद इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी साझा की है और इसकी पुष्टि की है, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया है।


पिछले घटनाक्रम
इससे पहले छत्तीसगढ़ के गांव-देहातों में बार-बालाओं के अश्लील डांस और आयोजनों के कारण प्रशासन पर सवाल उठ चुके हैं। बीते दिनों ऐसे आयोजनों की वजह से जिला स्तर पर आधिकारिक जांच और कार्रवाई भी की गई थी। सूरजपुर में सरकारी रेस्ट हाउस में भी अश्लील डांस को लेकर हंगामा हुआ था, जिसे लेकर प्रशासन की भूमिका और अनुमति देने वाले अधिकारियों पर सवाल उठे थे। सामाजिक संगठन इस बात को लेकर सतर्क हैं कि ऐसे कार्यक्रम स्थानीय संस्कृति और सामाजिक नैतिकता के लिए चुनौती बन सकते हैं। उनका कहना है कि सार्वजनिक कार्यक्रमों में अश्लील सामग्री और पोर्न स्टार्स को बुलाना समाज में असंतुलन और विवाद पैदा कर सकता है।

बजरंग दल का रुख
बजरंग दल प्रमुख वाधवानी ने यह स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की अश्लीलता या संस्कृति के विरोध में उनका संगठन आगे रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर आयोजक स्थानीय प्रशासन से अनुमति लेकर इस तरह का कार्यक्रम कर रहे हैं, तो प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है कि वह सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से कार्यक्रम की समीक्षा करे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आयोजन में किसी तरह की अश्लीलता दिखी तो संगठन कानूनी और सामाजिक माध्यमों से कड़ा विरोध करेगा।

आयोजन की संवेदनशीलता
यह कार्यक्रम नवा रायपुर में आयोजित होने वाला है और इसके लिए बड़े पैमाने पर प्रचार-प्रसार किया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और पोस्ट ने जनता और सामाजिक संगठनों की नजर इस इवेंट पर केंद्रित कर दी है। आयोजकों का कहना है कि यह कार्यक्रम मनोरंजन और डीजे पार्टी है, लेकिन बजरंग दल और अन्य सामाजिक संगठन इसे सांस्कृतिक और नैतिक दृष्टि से अनुचित मान रहे हैं।

सामाजिक और प्रशासनिक सवाल
विशेषज्ञों का कहना है कि इस मामले में सवाल केवल सनी लियोनी के कार्यक्रम तक सीमित नहीं हैं। यह सामाजिक मूल्य, प्रशासनिक अनुमति प्रक्रिया और सार्वजनिक आयोजनों की जिम्मेदारी पर भी सवाल उठाता है। ऐसे आयोजनों में अनुमति देने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई और समीक्षा की आवश्यकता होती है।

भविष्य में संभावित विवाद
स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों की सक्रिय प्रतिक्रिया को देखते हुए, प्रशासन को सतर्क रहने और आवश्यक कदम उठाने की जरूरत है। आयोजन स्थल पर सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने की आवश्यकता होगी। बजरंग दल ने स्पष्ट किया कि वे इस कार्यक्रम पर नजर रखेंगे और यदि स्थानीय संस्कृति, सामाजिक मूल्यों या कानून का उल्लंघन हुआ तो संगठन सख्त कार्रवाई करेगा।
Next Story
null