छत्तीसगढ़
साइबर अपराध से सतर्क रहने जिला पुलिस ने चलाया जनजागरूकता अभियान
Shantanu Roy
21 Aug 2025 10:40 PM IST

x
छग
Baloda Bazaar. बालौदाबाजार। जिला पुलिस बलौदाबाजार-भाटापारा (छ.ग.) ने नागरिकों को साइबर अपराधों से सतर्क करने हेतु एक जनजागरूकता अभियान चलाते हुए बैनर जारी किया है। इस बैनर में डिजिटल युग में बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया ठगी और एटीएम धोखाधड़ी से बचने के लिए आवश्यक सावधानियों का उल्लेख किया गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात कॉल, मैसेज या ईमेल पर भरोसा न करें और संदिग्ध लिंक या वेबसाइट पर क्लिक करने से बचें। साथ ही, फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अजनबी व्यक्तियों से लेन-देन या चैटिंग करने से बचने की सलाह दी गई है।
सायबर अपराध, सतर्कता एवं बचाव@cgdial112 @DPRChhattisgarh @CG_Police pic.twitter.com/jdayoGxfVI
— Balodabazar-bhatapara police (@BalodabazarSp) August 21, 2025
यदि कोई व्यक्ति खुद को पुलिस, सीबीआई, कोर्ट या सरकारी अधिकारी बताकर फोन करता है और गिरफ्तारी या किसी कार्रवाई की धमकी देता है, तो यह निश्चित रूप से धोखाधड़ी है। नागरिकों से कहा गया है कि ऐसे किसी भी कॉल पर घबराने या डरने की बजाय तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें। पुलिस ने बैंक संबंधी जानकारी को भी पूरी तरह सुरक्षित रखने की अपील की है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे कभी भी अपने एटीएम पिन, ओटीपी या बैंक अकाउंट विवरण किसी अज्ञात व्यक्ति से साझा न करें।
अगर कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो जाता है, तो वह तुरंत 1930 नंबर पर कॉल करके या www.cybercrime.gov.in पर जाकर ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज कर सकता है। इसके अलावा अपने नजदीकी साइबर सेल या थाने में भी तुरंत सूचना देकर बैंक खाते/एटीएम को ब्लॉक करवाने की सलाह दी गई है। जिला पुलिस ने आम जनता से कहा है कि सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और किसी भी प्रकार की लालच, झांसे या डर में आकर अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





