छत्तीसगढ़
सुशासन तिहार में जिला पंचायत सीईओ का निरंतर क्षेत्र भ्रमण जारी
Shantanu Roy
18 May 2025 12:32 AM IST

x
छग
MCB. एमसीबी। सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में आम नागरिकों की मांग और शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निराकृत करने के लिए एमसीबी जिले में एक नई पहल की जा रही है। यहां कलेक्टर डी राहुल वेंकट के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ अंकिता सोम शर्मा निरंतर भ्रमण कर जनसंवाद कर रही हैं। इस नई कार्यप्रणाली से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में नई गति देखी जा रही है। जिला पंचायत एमसीबी की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंकिता सोम ने जनकपुर जनपद पंचायत में कंजिया शिविर के पूर्व उस क्लस्टर में आने वाले समस्त ग्राम पंचायतों में सबेरे से ही भ्रमण कर विभागीय योजनाओं की प्रगति का आकलन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। यहां उन्होंने ग्राम कंजिया एवं घटई का भ्रमण कर योजना की प्रगति देखी और ग्रामीण परिवारों में बैगा हितग्राहियों रामनारायण बैगा, अनुसुइया पति प्रेमलाल एवं अन्य से संवाद कर उन्हें प्रोत्साहित किया। इसी तरह नागपुर शिविर के पूर्व उन्होंने ग्राम पंचायत नागपुर पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही सुनीता, पति प्रेमलाल एवं लक्ष्मण प्रसाद, पिता जयकरण एवं अन्य हितग्राहियों से बातचीत कर उनके नए आवास निर्माण कार्य की जानकारी प्राप्त की सभी आवास प्लिंथ लेवल पर हैं।
हितग्राहियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने किसी भी तरह से संसाधन जुटाने में दिक्कत आने पर ग्राम पंचायत में सचिव, तकनीकी सहायक से तुरंत संपर्क करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत सीईओ अंकिता सोम अपने भ्रमण के दौरान प्रधानमंत्री जन मन योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों के शत प्रतिशत पंजीयन की जानकारी लेने के अलावा आवास योजना ग्रामीण में हितग्राही से सीधे संवाद कर निर्माण कार्य आरंभ करने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। इसके अलावा वह महात्मा गांधी नरेगा योजना में हो रहे कार्यों का अवलोकन कर गुणवत्ता पूर्ण निर्माण कार्यों को समय सीमा में क्रियान्वित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान कर रही हैं। अंकिता सोम जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि जिले में कलेक्टर डी राहुल वेंकट के निर्देश पर क्षेत्र का निरंतर भ्रमण जारी है। सुशासन तिहार में शिविर के पूर्व उस क्षेत्र में वंचित वर्ग परिवारों को आवास योजना ग्रामीण के लाभ की जानकारी ली जा रही है। पीएम जनमन योजना में नए पंजीयन और हितग्राहियों के शत प्रतिशत आधार सीडिंग पर समीक्षा करते हुए अब तक स्वीकृत अपूर्ण आवासों को पूर्ण करने पर ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही जल संरक्षण हेतु जन जागरूकता अभियान में आम नागरिकों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्यों की आवश्यकताओं का आंकलन एवं क्रियान्वयन करते हुए मनरेगा कार्यों का भी अवलोकन किया जा रहा है। साथ ही वनांचल क्षेत्र भरतपुर में अन्य विभागीय गतिविधियों के सतत् क्रियान्वयन हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjaखाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने लिनेन फ्रॉम लिनसीड स्टॉक प्रयोगशाला का भ्रमण कियाntasamachar newssamacharHindi news
Next Story





