
x
छग
Durg. दुर्ग। जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक 6 जून को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष दुर्ग में कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कलेक्टर श्री सिंह ने विभिन्न शासकीय विभागीय योजनाओं का विभागवार एवं बैंकवार समीक्षा की। उन्होंने समीक्षा के दौरान जिन विभागों की योजनाओं के प्रगति में कमी पायी गई उन्हें वित्तीय वर्ष में पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही विभागों एवं बैंक के मध्य उचित समन्वय स्थापित कर दुर्ग जिले में चल रहे विभिन्न योजनाओं के लक्ष्य पूर्ति हेतु निर्देशित किया। बैठक में बैंकों की सीडी रेशियों, प्राथमिकता क्षेत्र अंतर्गत दिए जाने वाले लोन, जनसुरक्षा योजना बीमा, पेंशन तथा विभिन्न विभागों के शासकीय योजनाओं की बैंकों में लंबित आवेदनों की विस्तृत चर्चा कर समीक्षा की गई।
जिसमें चारों नगर निगम दुर्ग, भिलाई, रिसाली, भिलाई चरौदा के कमिश्नर की उपस्थिति में कलेक्टर द्वारा पीएम स्वनिधि योजना की बैंकवार समीक्षा करते हुए 15 जून तक सारे लंबित आवेदन को निराकृत कर पोर्टल में अपडेट करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना पीएम एफएमई, पीएम ईजीपी, खादी ग्रामोद्योग व पीएम अजय योजना अंत्यावसायी विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन, मछली पालन, पशु पालन अंतर्गत बैंकों में लंबित आवेदनों की प्रगति व शिकायतों की समीक्षा किया गया। बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक रायपुर से एलडीओ सदानंद बास्की, जिला पंचायत मुख्यकार्यपालन अधिकारी बजरंग दुबे, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक संजय गर्ग, नाबार्ड से अंशु गोयल, बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी निदेशक गुलशन कुमार, एफएलसी दुर्ग लेखराम ध्रुव, सीईओ अंत्यावसायी आदर्श साव, डीपीएम एनआरएलएम सागर पंसारी तथा बैंकों के जिला समन्वयक, शाखा प्रबंधक, विभागीय जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





