भारत
45 की मां, 23 का आशिक और सूटकेस में लाश: मां के अफेयर का विरोध करने पर 16 साल की बेटी का मर्डर, जंगल में जलाया
jantaserishta.com
7 Jun 2026 5:59 PM IST

x
जानें पूरी स्टोरी.
जालंधर: पंजाब के नवांशहर में झकझोर देने वाली कहानी सामने आई है. यहां रहने वाली 45 साल की महिला का तलाक हो चुका था. उसका 23 साल के लड़के से अफेयर था. महिला की 16 साल की बेटी उसके साथ रह रही थी, जो इस अफेयर का विरोध करती थी. यही विरोध उसकी जिंदगी पर भारी पड़ गया. मां के बॉयफ्रेंड ने उसकी हत्या कर दी और लाश सूटकेस में पैक कर जंगल ले गया, जहां सबूत मिटाने के मकसद से उसे जला दिया.
नवांशहर में रहने वाली 45 साल की महिला की शादी टूट चुकी थी. पति से तलाक हो चुका था. वह अपनी 16 साल की बेटी के साथ रह रही थी. धीरे-धीरे उसकी मुलाकात 23 साल के गुरविंदर सिंह उर्फ गोपी से हुई. दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और अफेयर शुरू हो गया. गुरविंदर का घर में आना-जाना शुरू हो गया और वह लगभग साथ रहने लगा.
लेकिन यह रिश्ता महिला की बेटी को बिल्कुल पसंद नहीं था. वह अक्सर विरोध करती थी, मां को समझाती थी और गुरविंदर के घर आने पर आपत्ति जताती थी. घर के अंदर धीरे-धीरे तनाव बढ़ने लगा. बाहर से सब कुछ सामान्य दिखता था, लेकिन अंदर ही अंदर एक अनकहा टकराव पनप रहा था. और यही टकराव आगे चलकर एक खौफनाक साजिश में बदल गया.
पुलिस जांच के मुताबिक, गुरविंदर को लगने लगा था कि महिला की बेटी उसके रिश्ते में बाधा है. डर था कि वह इस रिश्ते का खुलासा कर देगी या लगातार विरोध करती रहेगी. यही सोच उसके दिमाग में जहर की तरह फैलती गई और उसने एक खतरनाक योजना बना ली.
29 मई को घर में महिला की बेटी अकेली थी. मां बाहर गई हुई थी. और उसी वक्त गुरविंदर ने वो कदम उठाया, जिसने इस पूरे मामले को हत्या की तरफ धकेल दिया. आरोप है कि उसने घर के अंदर ही लड़की का गला घोंटकर उसकी जान ले ली. लेकिन उसके बाद जो हुआ, वो और भी डरावना था.
लाश को ठिकाने लगाने के लिए आरोपी ने उसे सूटकेस में डाला... और बाइक पर बांधकर जंगल की तरफ निकल गया. जगह थी होशियारपुर का खुरालगढ़ इलाका. वहां जाकर उसने लाश को जलाने की कोशिश की, ताकि सबूत मिट जाएं... और कहानी हमेशा के लिए खत्म हो जाए.
लेकिन क्राइम जितना भी प्लान किया जाए, अक्सर एक गलती छोड़ ही देता है. इधर लड़की की मां ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. शुरुआत में मामला साधारण लगा, लेकिन जैसे-जैसे CCTV फुटेज खंगाले गए... शक की सुई उसी शख्स पर टिकती चली गई, जो घर में सबसे ज्यादा 'नजदीक' था. फिर पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की, तो पूरा खेल खुल गया.
आरोपी खुद सूटकेस लेकर जाते हुए कैमरे में कैद मिला. और उसी कड़ी ने पुलिस को जंगल तक पहुंचाया, जहां से एक जला हुआ शव बरामद हुआ. इसके बाद मामला सिर्फ गुमशुदगी नहीं रहा... ये एक क्लियर मर्डर केस बन चुका था. एसएसपी तुषार गुप्ता के मुताबिक, आरोपी ने पहले हत्या की, फिर सबूत मिटाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस जांच ने उसकी पूरी साजिश खोल दी.
पुलिस ने उसकी निशानदेही पर जंगल से जला हुआ कंकाल बरामद किया, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया. जांच में सामने आया कि लड़की अपनी मां और गुरविंदर के रिश्ते का विरोध करती थी. यही विरोध उसकी जान पर भारी पड़ गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है. अब उससे पूरे मामले की गहराई से पूछताछ जारी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





