जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीति दल क़े प्रतिनिधियों क़े साथ की बैठक

बलौदाबाजार। भारत निर्वाचन आयोग क़े निर्देशानुसार 1 जनवरी 2026 क़े संदर्भ में मतदाता सूची क़े विशेष गहन पुनरीक्षण क़े सम्बन्ध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सोनी ने बुधवार को राजनैतिक दल क़े प्रतिनिधियों क़े साथ बैठक की। बैठक में आयोग़ द्वारा जारी मतदाता सूची क़े विशेष गहन पुनरीक्षण सम्बन्धी कार्यक्रम एवं प्रक्रिया क़े सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई।
कलेक्टर सोनी ने बताया कि अधिकारी, मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। बीएलए का प्रशिक्षण 3 नवम्बर तक पूरा करना है। उन्होंने सभी राजनैतिक दल क़े प्रतिनिधियों से बीएलए की सूची शीघ्र उपलब्ध कराने एवं पुनरीक्षण कार्य में सहभागिता एवं सहयोग की अपील की।उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को पूरी पारदर्शिता एवं समय पर पूरा करना है। गणना पत्रक क़े साथ पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा। पहचान पत्र क़े लिए 13 प्रकार क़े दस्तावेज को मान्य किया गया है जिसमें केन्द्र या राज्य सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र, पेंशन पेमेंट ऑर्डर, शासन या स्थानीय निकाय, बैंक पोस्ट ऑफिस, पीएसयू,एलआईसी द्वारा पहचान पत्र, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, मेट्रिक प्रणाम पत्र, स्थायी निवास, जाति प्रणाम पत्र, वन अधिकार पत्र, नेशनल रजिस्टर ऑफ़ सिटीजन, परिवार पंजी, जमीन एवं आवास आवंटन प्रणाम पत्र, आधार कार्ड, बिहार एसआईआर मतदाता सूची शामिल है।
बताया गया कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण पूर्व में वर्ष 2003 में हुआ था। आयोग क़े निर्देशानुसार वर्तमान मतदाता सूची को फ्रिज कर दिया गया है। वर्तमान में बिलाईगढ़ विधानसभा सहित जिले में कुल 1014 मतदान केन्द्र है एवं कुल मतदाता संख्या 951555 है।





