छत्तीसगढ़
जिला शिक्षा अधिकारी ने किया कोंटा विकासखंड के स्कूलों का निरीक्षण
Shantanu Roy
1 April 2025 12:13 AM IST

x
छग
Sukma. सुकमा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार जिले में स्थित सभी शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षा की गुणवत्ता जाँचने और सुधारने के लिए जिलाधिकारियों के द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी तारतम्य में जिला शिक्षा अधिकारी जीआर मंडावी के द्वारा शनिवार को कोंटा विकासखंड के अंतर्गत विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया गया। प्राथमिक शाला लखापाल में कक्षा पहली से चौथी तक दर्ज छात्रों 28 में से 15 छात्र उपस्थित पाए गए। इसके साथ ही 2 नियमित शिक्षक एवं 1 शिक्षादूत उपस्थित थे। बच्चों से पूछने पर बच्चों ने गिनती एवं अंग्रेजी अल्फाबेट पढ़कर दिखाया। सभी छात्रों के पास स्कूल चार्ट, नक्शा, टीएलएम सामग्री तथा जुट बेग एवं पुस्तकें उपलब्ध हैं।
स्कूल में पानी की सुविधा उपलब्ध है तथा छात्रों को नियमितमध्याह्न भोजन दिया जा रहा है। प्राथमिक शाला केरलापेंदा में निरीक्षण के दौरान 24 में से 15 बच्चे उपस्थित पाए गए। बच्चों को पोस्टर एवं चार्ट के चित्र एवं गिनती के बारे मे जानकारी लिया गया। कुछ बच्चो ने गिनती और अक्षर की पहचान करके बताया। स्कूल मे बिजली पानी की सुविधा है। मध्यान्ह भोजन बनाया गया था और स्कूल भी साफ सुथरा था। इसके साथ ही आज 8 वी के केंद्रीयकृत वार्षिक परीक्षा का अवलोकन किया गया जिसके अंतर्गत पोलमपल्ली में उच्च प्राथमिक शाला मे 18 बच्चे एवं चिंतागुफा मे 15 बच्चे परीक्षा दे रहे थे। परीक्षा व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण संपन्न हो रही थी। निरीक्षण के दौरान विकासखंड शिक्षा अधिकारी कोंटा पी श्रीनिवास राव भी उपस्थित थे।
Tagsसुकमाशिक्षा गुणवत्तास्कूल निरीक्षणकलेक्टर देवेश कुमार ध्रुवजिला शिक्षा अधिकारीकोंटा विकासखंडप्राथमिक शालाछात्र उपस्थितिमध्याह्न भोजनटीएलएम सामग्रीSukmaeducation qualityschool inspectionCollector Devesh Kumar DhruvDistrict Education OfficerKonta blockprimary schoolstudent attendancemidday mealTLM materialsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





