छत्तीसगढ़

मंत्री राम विचार नेताम को श्री राम की भव्य शोभायात्रा का आमंत्रण प्राप्त

Shantanu Roy
31 March 2025 11:44 PM IST
मंत्री राम विचार नेताम को श्री राम की भव्य शोभायात्रा का आमंत्रण प्राप्त
x
छग
Ambikapur. अंबिकापुर। हिंदू नव वर्ष के पावन अवसर पर श्री राम सेना, अंबिकापुर के तत्वाधान में आयोजित श्री राम की भव्य शोभायात्रा का आमंत्रण मंत्री राम विचार नेताम को प्राप्त हुआ। इस शोभायात्रा में शामिल होना उनके लिए गर्व की बात है। मंत्री नेताम ने कहा कि यह शोभायात्रा हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने के साथ-साथ समाज में एकता और सौहार्द का संदेश फैलाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से इस पवित्र अवसर पर शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने का आग्रह किया।


Next Story