छत्तीसगढ़

734 मत्स्य कृषकों को शतप्रतिशत अनुदान में फिंगरलिंग का वितरण

Nil dhankar
13 Oct 2025 4:52 PM IST
734 मत्स्य कृषकों को शतप्रतिशत अनुदान में फिंगरलिंग का वितरण
x

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ रजत जयंती के अवसर पर जिले के सभी विकासखण्डों के 734 मत्स्य कृषकों को विभागीय 50 प्रतिशत फिंगरलिंग वितरण योजना अनर्गत गौड़ खनिज न्यास मद् एवं मछली पालन विभाग के अभिसरण से शत् प्रतिशत अनुदान में फिंगरलिंग मत्स्य कृषकों को वितरण किया गया है। इस अवसर पर कृषि स्थाई समिति सभापति इन्दु जांगड़े सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

विभागीय 50 प्रतिशत फिंगरलिंग योजना अन्तर्गत प्रति मत्स्य कृषक प्रति हेक्टेयर जलक्षेत्र में 4000 रुपये का फिंगरलिंग दिये जाने का प्रावधान है जिसमें . 2000 रुपये हितग्राही अंश एवं .2000 रुपये विभाग से अनुदान स्वरूप फिंगरलिंग प्रदाय किया जाता है। जिले के चयनित मत्स्य कृषकों जिन्हे नियमानुसार जलक्षेत्र (तालाब/जलाशय) 10 वर्षीय पट्टे पर विभाग द्वारा प्रदाय किया गया है, ऐसे मत्स्य कृषकों का हितग्राही अंश गौड़ खनिज न्यास मद् से स्वीकृत किया गया है।

जिले के मत्स्य कृषकों को शत् प्रतिशत अनुदान में फिंगरलिंग प्रदाय करने का मुख्य उद्देश्य है कि स्थानीय स्तर पर मत्स्य कृषकों को रोजगार, आर्थिक स्थिति सुदृढ़ एवं पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना है। साथ ही साथ समस्त जलक्षेत्रों का उपयोग कर मछली पालन किया जाना है तथा मत्स्य कृषकों को शत् प्रतिशत अनुदान में मत्स्य बीज प्रदाय करने का उद्वेश्य जिले के मत्स्योत्पादन में वृद्धि करना है।

Next Story
null