छत्तीसगढ़

कोयला लिफ्टिंग पर उपजा विवाद, दो गुटों में जमकर मारपीट

Nilmani Pal
4 Jan 2026 5:35 PM IST
कोयला लिफ्टिंग पर उपजा विवाद, दो गुटों में जमकर मारपीट
x
छग

कोरबा। एसईसीएल गेवरा खदान परिसर में दो गुटों के बीच कोयला लिफ्टिंग को लेकर विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना दीपका थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक यह विवाद केसीपीएल और केके इंटरप्राइजेज के कर्मचारियों के बीच हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाए। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने बीच-बचाव का प्रयास किया।लेकिन झड़प इतनी तीव्र थी कि वे भी हाथापाई का शिकार हो गए। कर्मचारियों का कहना है कि खदान में इस तरह की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। प्रबंधन के उदासीन रवैये के कारण स्थिति नियंत्रण से बाहर हो रही है।

पहले खदान परिसर में निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे और किसी भी मारपीट या लापरवाही पर संबंधित कंपनी पर जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाती थी, जिसमें ब्लैक-लिस्ट करना भी शामिल था।

हालांकि, यह व्यवस्था अब कमजोर पड़ गई है। जिससे कर्मचारियों में अनुशासन और कार्रवाई का डर कम होता दिख रहा है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो खदान परिसर में कोई बड़ी घटना हो सकती है।

Next Story
null