छत्तीसगढ़

कोर्टयार्ड मैरियट होटल में होली पार्टी के दौरान अमीरजादों में विवाद, FIR दर्ज

Shantanu Roy
15 March 2025 9:56 PM IST
कोर्टयार्ड मैरियट होटल में होली पार्टी के दौरान अमीरजादों में विवाद, FIR दर्ज
x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित कोर्टयार्ड मैरियट होटल में होली पार्टी के दौरान युवकों के दो गुटों में विवाद हो गया, जो बढ़ते-बढ़ते गाली-गलौज और हाथापाई तक पहुंच गया। मामला रंग-गुलाल लगाने को लेकर शुरू हुआ और हिंसा में तब्दील हो गया। घटना शुक्रवार शाम 4 बजे की है, जब होटल में आधा दर्जन से अधिक युवक होली मना रहे थे। इनमें तुषार कुंदनानी, यश, भरत धनेचा, दिनेश, मोहित और अमर सचदेव शामिल थे। आरोप है कि भरत, मोहित, अमर और दिनेश ने तुषार और यश के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की और पाइप से हमला किया। घटना के बाद तुषार कुंदनानी ने तेलीबांधा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोर्टयार्ड मैरियट होटल में होली के दिन रंग लगाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया। शुक्रवार शाम 4 बजे होटल में आधा दर्जन से अधिक युवक होली पार्टी मना रहे थे। जानकारी के अनुसार, मोवा पंडरी गुरुद्वारा के पास रहने वाले तुषार कुंदनानी, यश, भरत धनेचा, दिनेश, मोहित और अमर सचदेव इस पार्टी में शामिल थे। रंग लगाने को लेकर भरत, मोहित, अमर और दिनेश ने तुषार और यश के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथापाई कर दी। विवाद इतना बढ़ा कि पाइप से हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद तुषार कुंदनानी ने तेलीबांधा पुलिस थाने में FIR दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Tagsरायपुर होली विवादमैरियट होटल झगड़ारंग लगाने पर मारपीटअमीरजादे भिड़ेतेलीबांधा पुलिस FIRहोटल में हाथापाईरायपुर क्राइम न्यूजहोली पार्टी में हंगामाकोर्टयार्ड मैरियट होटलकोर्टयार्ड मैरियट होटल मारपीटतेलीबांधा थानातेलीबांधा पुलिसRaipur Holi disputeMarriott Hotel fightfight over applying colorrich kids clashedTelibandha Police FIRscuffle in hotelRaipur Crime Newsruckus in Holi partyCourtyard Marriott HotelCourtyard Marriott Hotel fightTelibandha Police StationTelibandha Policeछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story