छत्तीसगढ़

जिस स्पा सेंटर में लूट वहां चल रहा गंदा काम...!

Nilmani Pal
28 Oct 2025 11:30 AM IST
जिस स्पा सेंटर में लूट वहां चल रहा गंदा काम...!
x

संचालक के मोबाइल पर मिले व्हाट्सएप चैट से खुलासा, पुलिस कुछ भी कहने से बच रही

जनता से रिश्ता की खबर का असर, स्पा सेंटरों में लगातार पड़ रहे छापे

जनता से रिश्ता ने विगत 12 सालों से लगातार किया स्पा सेंटरों में सेक्स रैकेट का खुलासा

रायपुर शहर में स्पा सेंटरों की आड़ में लगातार चलता है देह व्यापार का गलत काम

व्हाट्सअप चैट में लड़कियों के साथ "गंदा काम" किए जाने की बातचीत दर्ज

चैट में अश्लील तस्वीरें, होटल बुकिंग और पेमेंट स्क्रीनशॉट्स शामिल

सेंटर के बाहर Cultural Wellness Centre का बोर्ड लगा हुआ था, लेकिन अंदर सेक्स सर्विस चल रही

रायपुर। राजधानी के राजेंद्र नगर इलाके के एक स्पा में संचालक का अपहरण कर व मैनेजर को बंधक बना कर 1.20 लाख लूटने की घटना सामने आई थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। वहीं इस घटना की जांच के दौरान स्पा संचालक के व्हाट्सएप चैट से स्पा में गंदा काम होने का भी इशारा मिल रहा है। पुलिस जांच में यह मामला केवल लूट तक सीमित नहीं दिख रहा है। जांच के दौरान पुलिस को एक व्हाट्सएप चैट मिली है, जिसमें लड़कियों के साथ गंदा काम किए जाने की बातचीत दर्ज है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह चैट उसी मोबाइल नंबर से हुई है, जो स्पा सेंटर के बाहर लगे बोर्ड पर लिखा हुआ है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह चैट कथित रूप से स्पा संचालक सन्नी और कुछ ग्राहकों के बीच हुई थी। चैट में लड़कियों की अश्लील तस्वीरें, होटल रूम बुकिंग और भुगतान के लेनदेन के स्क्रीनशॉट शामिल हैं। यह पूरा मामला अब न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस की जांच के दायरे में आ चुका है।

पेट्रोल पंप पर स्वाइप कर वसूले गए 50 हजार रुपये

मामले की जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी सन्नी और उसका मैनेजर, घटना के दिन पुलिस के साथ एक पेट्रोल पंप पर गए थे, जहां से कार्ड स्वाइप कर 50 हजार रुपये की वसूली की गई। यह लेनदेन संदिग्ध माना जा रहा है और पुलिस इस ट्रांजेक्शन की बैंकिंग ट्रेल खंगाल रही है। पुलिस जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उक्त कार्ड Cultural Wellness Centre से जुड़ा हुआ था, जिसका उपयोग कथित रूप से प्रोटेक्शन मनी के भुगतान के लिए किया गया। यह पहलू अब जांच के सबसे महत्वपूर्ण बिंदुओं में से एक बन गया है।

बोर्ड पर Cultural Wellness Centre, लेकिन अंदर Spa Service

मामले का सबसे दिलचस्प हिस्सा यह है कि स्पा सेंटर के बाहर यूनिसेक्स सैलून का बोर्ड लगा हुआ है, जबकि वास्तविक संचालन दूसरी मंजिल पर ‘स्पा एंड वेलनेस’ नाम से किया जा रहा था। इससे पहले किसी ने भी इस जगह पर आपत्तिजनक गतिविधियों की जानकारी नहीं दी थी, लेकिन स्थानीय सूत्रों के अनुसार यहां लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियाँ चल रही थीं। पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जो एंट्रेंस से लेकर दूसरे माले तक हर एंगल को कवर करते हैं। पुलिस अब इन फुटेज को खंगालने की तैयारी में है ताकि घटना के दिन कौन-कौन अंदर आया और किनके बीच लेनदेन हुआ, यह स्पष्ट हो सके।

पुलिस जांच में संभावित खुलासे

न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज और चैट रिकॉर्डिंग के आधार पर जल्द ही कई चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं। संभावना जताई जा रही है कि यह मामला संगठित रैकेट और वसूली गैंग से जुड़ा हो सकता है, जो शहर के अन्य वेलनेस और स्पा सेंटर्स में भी सक्रिय हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह वसूली कथित तौर पर स्थानीय दबंगों के संरक्षण में की गई थी। ऐसे में यह जांच अब केवल आर्थिक अपराध तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि अश्लील चैट और मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराधों तक जा सकती है।

पुलिस का बयान

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया "हमें Cultural Wellness Centreसे जुड़ी शिकायत मिली थी जिसमें प्रोटेक्शन मनी की मांग और मारपीट का जिक्र था। जांच में कुछ संदिग्ध डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। हम सीसीटीवी और मोबाइल डेटा की जांच कर रहे हैं। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।" घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। नागरिकों ने मांग की है कि ऐसे स्पा सेंटर्स की नियमित निगरानी होनी चाहिए, ताकि इन जगहों का उपयोग अवैध गतिविधियों या ब्लैकमेलिंग के अड्डों के रूप में न किया जा सके। यह पूरा मामला फिलहाल न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस की प्राथमिक जांच में है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल रिकॉर्ड सामने आने पर रायपुर में संचालित कई संदिग्ध स्पा सेंटर्स का नेटवर्क उजागर हो सकता है।

लूट के मामले में जांच जारी आरोपियों की पहचान गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

राजेंद्र नगर इलाके में रविवार रात करीब 8.30 बजे खुलेआम डकैती हो गई। आधा दर्जन युवक तीन बाइक से स्पा सेंटर पहुंचे और बातचीत की। फिर अचानक स्पा सेंटर के मालिक और मैनेजर को बंधक बनाकर मारपीट की। दो बदमाश मैनेजर को बंधक बनाकर वहीं रुक गए। जबकि चार बदमाश मालिक को पहले शैलेंद्र नगर ले गए। वहां एटीएम से 50 हजार रुपए निकलवाए। इसके बाद वे 10 किलोमीटर दूर कचना गए, जहां से और 50 हजार रुपए निकाले। बाद में मालिक को वापस स्पा सेंटर में छोडक़र फरार हो गए। इसके बाद पीडि़त ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार कारोबारी सन्नी मनवानी का राजेंद्र नगर में कल्चर वैलनेस नामक स्पा सेंटर है। रविवार रात करीब 8.30 बजे आधा दर्जन युवक वहां पहुंचे। उन्होंने खुद को एक संगठन का पदाधिकारी बताते हुए धमकाना शुरू कर दिया। कहा कि स्पा सेंटर की आड़ में गलत गतिविधियां चल रही हैं और यहां देह व्यापार होता है। उन्होंने कार्रवाई की धमकी दी और प्रोटेक्शन मनी की मांग की। जब कारोबारी ने विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। मैनेजर को दो युवकों ने बंधक बना लिया और मालिक सन्नी को धमकी दी कि अगर उसने किसी को फोन किया तो मैनेजर की जान ले लेंगे। इसके बाद चार युवक सन्नी को बाइक के बीच में बिठाकर राजेंद्र नगर से शैलेंद्र नगर ले गए। वहां एटीएम से 50 हजार रुपए निकलवाए। फिर कचना लेकर गए। जहां से और 50 हजार रुपए निकाले। उसके बाद वे सन्नी को वापस स्पा सेंटर में छोडक़र भाग गए। पुलिस ने चार युवकों की पहचान कर ली है और उनके घरों में छापा मारा गया है।

पहचान छिपाने के लिए डीवीआर ले गए डकैत

पुलिस का कहना है कि स्पा सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर आरोपी उखाडक़र ले गए, ताकि उनकी पहचान न हो सके। हालांकि पुलिस ने अन्य स्रोतों से आरोपियों के फुटेज और उनकी गाडिय़ों के नंबर हासिल कर लिए हैं। उन्हीं के आधार पर उनकी तलाश जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि स्पा सेंटर में वास्तव में कोई अवैध गतिविधि तो नहीं चल रही थी।

Next Story
null