छत्तीसगढ़

डीजल टैंकर आग की चपेट में, नेशनल हाईवे में मचा हड़कंप

Nilmani Pal
27 May 2025 12:34 PM IST
डीजल टैंकर आग की चपेट में, नेशनल हाईवे में मचा हड़कंप
x
छग

सरगुजा। नेशनल हाइव 43 पर लमगांव पुल के पास आज सुबह करीबन 10 बजे डीजल टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया. टैंकर पलटते ही उसमें आग लग गई, जिसकी लपटें कई किलोमीटर दूर तक दिखाई पड़ रही थी. जानकारी के अनुसार, डीजल टैंकर अंबिकापुर से पत्थलगांव की ओर की जा रहा था.

टैंकर में आग लगने के घंटों बाद भी न तो पुलिस मौके पर पहुंची थी, और न की फायर ब्रिगेड. हादसे की वजह से सड़क पर जाम लग गया. सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. वहीं कुछ राहगीर खतरे के बीच टैंकर के बगल से होते हुए आना-जाना कर रहे हैं. इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए JANTASERISHTA . COM पर.


Next Story
null