छत्तीसगढ़

डायल 112 का जवान रिश्वत लेते दिखा, देखें VIDEO...

Shantanu Roy
25 April 2026 9:28 PM IST
डायल 112 का जवान रिश्वत लेते दिखा, देखें VIDEO...
x
छग
Dongargarh. डोंगरगढ़। जिले के डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत घुमका थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चारभाटा से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां डायल 112 आपातकालीन वाहन में बैठे एक पुलिसकर्मी द्वारा कथित रूप से रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस घटना ने पुलिस व्यवस्था और उसकी कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिस वाहन के भीतर एक व्यक्ति से नगदी ली जा रही है। बताया जा रहा है कि यह मामला एक किसान के खेत में लगे बबूल के पेड़ों की कटाई से जुड़ा है। आरोप है कि लकड़ी ठेकेदार से कार्रवाई न करने के एवज में पैसे की मांग की गई थी। इस मामले में घुमका थाने में पदस्थ आरक्षक दिनेश पटेल पर आरोप लगाए जा रहे हैं।


सूत्रों के अनुसार, घटना के दौरान किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अब तक पुलिस विभाग द्वारा नहीं की गई है। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि डायल 112 जैसी आपातकालीन सेवा के वाहन में इस तरह की कथित लेन-देन की घटना कैसे हुई और किस आधार पर यह राशि ली गई। इसे लेकर स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखी जा रही है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है।

इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर तब जब जिले की पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा अपनी सख्त कार्यशैली और अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के लिए जानी जाती हैं। ऐसे में बार-बार सामने आ रहे इस तरह के वीडियो पुलिस की छवि पर असर डाल रहे हैं। फिलहाल इस मामले में विभागीय जांच की संभावना जताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता और पूरे मामले की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि पुलिस व्यवस्था पर जनता का भरोसा बना रहे।
Tagsडोंगरगढ़घुमका थानाडायल 112रिश्वत मामलापुलिस वीडियो वायरलराजनांदगांव पुलिसआरक्षक दिनेश पटेलछत्तीसगढ़ पुलिसDongargarhGhumka Police StationDial 112Bribery CasePolice Video ViralRajnandgaon PoliceConstable Dinesh PatelChhattisgarh Policeछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story