भारत
नाबालिग बेटी पर शक के नाम पर मां और सौतेले पिता का क्रूर व्यवहार, दोनों गिरफ्तार
jantaserishta.com
25 April 2026 5:57 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
लड़की को सुरक्षित निकालकर चाइल्ड प्रोटेक्शन होम में भर्ती करा दिया गया है.
अमरावती: अमरावती जिले के वरुड इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ उसकी मां और सौतेले पिता ने शक के आधार पर बेहद क्रूर व्यवहार किया। पीड़िता की उम्र लगभग 16 साल है और वह मिर्ची प्लॉट, वरुड में रहती थी।
परिवार वाले लड़की पर शक करते थे और उसे बार-बार जान से मारने की धमकी देते थे। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस और चाइल्ड वेलफेयर टीम ने तुरंत कार्रवाई की। लड़की को सुरक्षित निकालकर अमरावती के चाइल्ड प्रोटेक्शन होम में भर्ती करा दिया गया है।
21 अप्रैल 2026 को पीड़िता के बयान के आधार पर वरुड पुलिस स्टेशन में उसकी मां और सौतेले पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने शक के नाम पर नाबालिग लड़की को बेल्ट से बुरी तरह पीटा। इसके अलावा उन्होंने उसके बाल भी इलेक्ट्रॉनिक ट्रिमर मशीन से काट दिए। इस क्रूरता से लड़की बुरी तरह घबरा गई थी।
इस मामले में वरुड पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 245/26, 118(1), 115(2), 351(2) और 352 के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धारा 75 के अंतर्गत भी आरोप लगाए गए हैं।
वरुड पुलिस ने मामले की जांच महिला सब-इंस्पेक्टर पूजा माली को सौंपी है। पुलिस ने बताया कि कल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही आगे कोई घटना न हो, इसके लिए प्रिवेंटिव एक्शन भी लिया गया है।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि नाबालिग बच्चियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। शक या छोटी-छोटी बातों के नाम पर किसी भी बच्चे के साथ मारपीट या क्रूर व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लड़की को फिलहाल चाइल्ड प्रोटेक्शन होम में रखा गया है, जहां उसकी देखभाल और काउंसलिंग की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और यदि कोई और व्यक्ति इस क्रूरता में शामिल पाया गया तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





