छत्तीसगढ़

डायल 112 के चालकों को 3 महीने से नहीं मिली सैलरी, रायपुर SSP से मिले

Nilmani Pal
11 Sept 2025 4:48 PM IST
डायल 112 के चालकों को 3 महीने से नहीं मिली सैलरी, रायपुर SSP से मिले
x

रायपुर। डायल 112 के चालकों को 3 महीने से सैलरी नहीं मिली है, सभी ने रायपुर SSP से मुलाकात कर जानकारी दी है। साथ ही अपनी 6 सूत्रीय मांगो को बताया। बता दें कि इसका टेंडर दिल्ली की ABP ट्रेवल्स एण्ड फैशलिटी मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

1. सी.जी. डायल 112 के चालकों को नियमित व संविलियन किया जाए

2. छत्तीसगढ़ डायल 112 के वाहन चालकों को नियमित वर्दी दिया जाए

3. शासन नियमानुसार मासिक वेतन वृद्धि प्रति माह वेतन स्लिप वेतन की तारीख निर्धारित किया जाए

4. 2019 से अब तक का बढ़ा हुआ वेतन दिलाया जाए

5. हमें वार्षिक त्यौहार बोनस दिलवाया जाये

6. ओटी व ओवरटाईम राशि दिलाई जाए

Next Story
null