छत्तीसगढ़

डायल-112 के ड्राइवर पर धर्मांतरण रैकेट चलाने का आरोप, गुंडे बुलाकर पड़ोसी को पिटवाया

Nilmani Pal
7 March 2026 9:45 AM IST
डायल-112 के ड्राइवर पर धर्मांतरण रैकेट चलाने का आरोप, गुंडे बुलाकर पड़ोसी को पिटवाया
x
छग

बिलासपुर। धर्मांतरण को लेकर बवाल हो गया। डायल-112 के पायलट पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगा है। यह भी आरोप है कि होली के दिन उसने कुछ लोगों के साथ मिलकर पड़ोस में रहने वाले परिवार के साथ मारपीट की और उनके घर में तोड़फोड़ की। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मोहितराम खांडे अपने परिवार कुंदरा पारा में रहते है। पास में ही तोमन खांडे रहता है, जो डायल-112 के पायलट है। मोहितराम और तोमन आपस में रिश्तेदार भीं है। लेकिन टोमन ईसाई धर्म को मनाता है। आरोप है कि तोमन खांडे मोहितराम के परिवार पर धर्म परिवर्तन कराने दबाव बना रहा था।

विरोध करने पर उसने बाहर से गुंडे बुलाकर परिवार के साथ मारपीट की और घर में तोड़फोड़ की है। जबकि तोमन ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। शुक्रवार को पीड़ित पक्ष पीड़ित परिवार की महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसएसपी से सुरक्षा की मांग करते हुए मामले सख्त कार्रवाई की मांग की।

पीड़ितों का कहना है कि वे पिछले करीब 12 दिनों से डर के कारण अपने घर लौटने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। इधर, पुलिस का कहना है कि घटना के बाद पीड़ित थाने आए थे, लेकिन उस समय धर्मांतरण की कोई बात सामने नहीं आई थी। उन्होंने जमीनी विवाद होने की जानकारी दी थी। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से रंजिश चल रही है।

Next Story
null