छत्तीसगढ़

धर्मेंद्र जी का जाना भारतीय कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति : CM विष्णुदेव साय

Nil dhankar
24 Nov 2025 3:20 PM IST
धर्मेंद्र जी का जाना भारतीय कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति : CM विष्णुदेव साय
x

रायपुरदिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया है। 89 साल के धर्मेंद्र ने सोमवार दोपहर अपने घर पर अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार विले पार्ले श्मशान भूमि में हुआ, जिसमें सलमान खान, संजय दत्त, अमिताभ बच्चन, आमिर खान समेत कई सेलेब्स पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन को एक युग के अंत का संकेत कहा है।

सीएम साय ने दुःख जताया और कहा, भारतीय सिनेमा जगत के प्रख्यात अभिनेता श्री धर्मेंद्र देओल जी के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। अपने सशक्त अभिनय, सिनेमा के प्रति समर्पण और विलक्षण प्रतिभा से उन्होंने करोड़ों दर्शकों के हृदय में स्थान बनाया। उनका जाना भारतीय कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों व प्रशंसकों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें।

Next Story
null