छत्तीसगढ़
राजमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर धनगर समाज ने किया भव्य आयोजन, वरिष्ठ जनों का हुआ सम्मान
Shantanu Roy
4 Jun 2025 8:43 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजमाता अहिल्याबाई होलकर जी की 300वीं जयंती के पावन अवसर पर धनगर समाज द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और समाज के वरिष्ठजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक पुरंदर मिश्रा, बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वणिका शर्मा, महापौर मीनल चौबे, संजय श्रीवास्तव, किशोर महानंद, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, सूर्यकांत राठौड़, अमर गिदवानी, सीमा संतोष साहू, प्रमोद साहू, प्रदीप वर्मा, अवतार सिंह बागल, अनुप खेलकर, विपिन पटेल, संजय कश्यप, सुधीर चौबे, गणेश निर्मलकर, आकाश तिवारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में केंद्रीय अध्यक्ष मदन साटकर, यशवंत धनकर, लखन धनकर, जागेश्वर धनकर, लक्ष्मी नारायण महतो, अजयराज हंसा, हरिराम पाल, गोविंद पाल, अध्यक्ष सुब्बा राव, उपाध्यक्ष दिलीप धनकर, सचिव गणपत धनकर, जीवन धनकर, पारस गौतम, धांसिंग नवीन गौतम, यादव राम धनकर, शिवा गौतम, प्रकाश सावरकर, कृष्णा, किशन गौतम, महिला अध्यक्ष हीरांदी धनकर, कोषाध्यक्ष उषा दिलीप धनकर सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस मौके पर समाज की महिलाओं और युवाओं की भी सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। सुषमा धावरे, चित्रा रेखा धनकर, रेणुका सावरकर, मंजू धनकर, रेखा धनकर, प्रमिला धनकर, कांती गौतम, केजा गौतम आदि महिला प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसमें समाज के वरिष्ठ एवं सम्माननीय सामाजिक बुजुर्गों का सम्मान किया गया। जिनमें प्रमुख नाम निम्नलिखित हैं।
बहल राम धनकर
पीलू राम धनकर
नारद राम धनकर
उदय राम परवे
लखन धनकर
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में एकता, संस्कृति और राजमाता अहिल्याबाई होलकर के आदर्शों को आगे बढ़ाना रहा। उपस्थितजनों ने अहिल्याबाई होलकर जी के योगदानों को स्मरण करते हुए उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





