
धमतरी। जिले के पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार द्वारा कल नगरी क्षेत्र के भ्रमण के दौरान थाना खल्लारी का वार्षिक निरीक्षण किया गया, साथ ही डीआरजी कैम्प नगरी पहुंचकर नक्सल गतिविधियों पर सुरक्षात्मक संवाद भी आयोजित किया गया।
निरीक्षण के दौरान एसपी महोदय ने थाना खल्लारी में अपराध रजिस्टर, मालख़ाना,शस्त्रागार,सीसीटीएनएस कार्य,महिला हेल्प डेस्क,लंबित विवेचनाएं,बीट प्रणाली,थाना परिसर की स्वच्छता व अनुशासनात्मक व्यवस्थाका अवलोकन किया।इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारी सहित समस्त स्टाफ को नागरिकों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण, तथा गश्त एवं जनसंपर्क को नियमित रूप से मजबूत करने के निर्देश दिए।
नगरी डीआरजी कैम्प में नक्सल पर संवाद थाना निरीक्षण उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा नगरी स्थित डीआरजी कैम्प का दौरा किया गया। वहां उन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति, जवानों की चुनौतियाँ, और भविष्य की रणनीति पर अधिकारियों व जवानों से सीधा संवाद किया। आगे आने वाले समय में फोर्स का रियेक्शन टाईम को भी बेहतर किये जाने के संबंध में चर्चा की गई। यूनिट के तौर पे इनकी भी तैनाती पर पुनर्विचार कर बेहतर करने के संबंध में भी चर्चा किया गया की कहां पर इनकी तैनाती और भी बेहतर किया जा सकता है। डीआरजी के स्थानीय जवानों को अंदरूनी क्षेत्रों से मुखबिर तैयार करने के लिये भी प्रेरित किया गया।





