
धमतरी। एसपी के निर्देशन में पुलिस द्वारा बाल सुरक्षा सप्ताह के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्कूलों में विशेष जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों को गुड टच-बैड टच, POCSO एक्ट, JJ एक्ट, नशे के दुष्परिणाम, तथा साइबर अपराधों से बचाव के बारे में शिक्षित कर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है। थाना रूद्री द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर रूद्री में बाल सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जहां बच्चों को -
● गुड टच-बैड टच
● POCSO अधिनियम
● JJ अधिनियम
● नशे से होने वाले दुष्परिणाम
● इंटरनेट व सोशल मीडिया से जुड़े साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी गई।
थाना सिहावा द्वारा देवपुर हायर सेकंडरी स्कूल में बच्चों को बाल सुरक्षा, आत्म-सुरक्षा, साइबर जागरूकता एवं कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। छात्र- छात्राओं ने कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया। थाना अकलाडोंगरी द्वारा ग्राम तिर्रा की प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला में नशा मुक्ति एवं साइबर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। चौकी बिरेझर द्वारा मारेली प्राथमिक शाला एवं सरस्वती शिशु मंदिर में बच्चों को नशा मुक्त जन जागरूकता एवं साइबर जागरूकता के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराते हुए सुरक्षा उपाय बताए गए।





