छत्तीसगढ़

धमतरी पुलिस ने देर रात बैठकर अड्डेबाजी करने वालों दी चेतावनी

Nilmani Pal
12 Jun 2025 11:58 AM IST
धमतरी पुलिस ने देर रात बैठकर अड्डेबाजी करने वालों दी चेतावनी
x

धमतरी। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर शहर में शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चन्द्रा के मार्गदर्शन में डीएसपी.आरआई.सहित थाना प्रभारी कोतवाली अर्जुनी द्वारा बाईक पेट्रोलिंग की अलग अलग टीम बनाकर शहर के मकेश्वर वार्ड, स्टेशन पारा,मकई चौपाटी,दानी टोला, गोकुलपुर वार्ड,जालमपुर वार्ड,एकलव्य मैदान,इंडोर स्टेडियम, विंध्यवासिनी वार्ड,गोकुलपुर वार्ड,रामपुर वार्ड,सुनसान जगहों में घुमकर कर किया गया बाईक पेट्रोलिंग और सूनसान जगहों पर बैठे नशाखोरी,अड्डेबाजी करने वालों को चेतावनी दिया गया।

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों को अपने-अपने थानें क्षेत्रों में पुलिस बलों के साथ सघन पेट्रोलिंग व चेकिंग करने, बाईक पेट्रोलिंग अभियान चलाकर असामाजिक तत्वों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिया गया है।

बाईक पेट्रोलिंग द्वारा समस्त संवेदनशील क्षेत्रों एवं सूनसान स्थान में जमावड़ा लगाकर नशाखोरी करने वालों,गुटबाजी करने वालों,अनावश्यक घुमने वाले घुमंतु,असामाजिक तत्वों, चाकूबाजी करने वाले बदमाशों, संदिग्ध व्यक्तियों,संदिग्ध व्यक्तियों के वाहनों के डिक्की सहित धारदार हथियार रखकर घुमने वालों की चेकिंग कर चेतावनी दिया गया।

Next Story
null