छत्तीसगढ़

धमतरी पुलिस ने बाइक चालकों को निःशुल्क हेलमेट बांटे

Shantanu Roy
29 Jan 2026 7:33 PM IST
धमतरी पुलिस ने बाइक चालकों को निःशुल्क हेलमेट बांटे
x
छग
Dhamtari. धमतरी। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत धमतरी पुलिस द्वारा जिलेभर में सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशानुसार यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में थाना मगरलोड क्षेत्र में यातायात हेलमेट जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां जरूरतमंद दोपहिया वाहन चालकों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए। इस अभियान के अंतर्गत धमतरी पुलिस यातायात द्वारा वाहन चालकों के स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर, हेलमेट जागरूकता रैलियां, स्कूल–कॉलेजों तथा गांवों में यातायात नियमों से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इन कार्यक्रमों का उद्देश्य आम नागरिकों में सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना और दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को कम करना है। मगरलोड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसडीओपी कुरूद द्वारा उपस्थित दोपहिया वाहन चालकों को संबोधित करते हुए कहा गया कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन भर नहीं है, बल्कि यह जीवन रक्षा से जुड़ा हुआ विषय है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे सदैव हेलमेट पहनकर वाहन चलाएं, तेज गति से वाहन न चलाएं, नशे की अवस्था में वाहन चलाने से बचें और यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करें। उन्होंने यह भी कहा कि हेलमेट केवल चालान से बचने का साधन नहीं, बल्कि सिर को गंभीर चोट से बचाने वाला सबसे प्रभावी सुरक्षा कवच है।

कार्यक्रम के दौरान “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा” का संदेश देते हुए यातायात पुलिस ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में अधिकांश मौतें सिर में गंभीर चोट लगने के कारण होती हैं, जिन्हें हेलमेट पहनकर काफी हद तक रोका जा सकता है। हेलमेट का नियमित उपयोग दुर्घटना के समय व्यक्ति की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। धमतरी पुलिस यातायात द्वारा यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि सड़क सुरक्षा एक सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अभियान में बच्चों, युवाओं और ग्रामीण नागरिकों की सक्रिय भागीदारी यह दर्शाती है कि समाज के हर वर्ग को सुरक्षित यातायात के लिए आगे आना होगा। पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

धमतरी पुलिस ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान ही नहीं, बल्कि भविष्य में भी जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में यातायात जागरूकता अभियान, निःशुल्क हेलमेट वितरण तथा सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य जिले को दुर्घटनामुक्त, सुरक्षित और अनुशासित बनाना है। इस अवसर पर एसडीओपी कुरूद श्रीमती रागिनी मिश्रा, थाना प्रभारी मगरलोड उप निरीक्षक लक्ष्मीकांत शुक्ला, यातायात प्रभारी उप निरीक्षक खेमराज साहू, यातायात शाखा एवं थाना मगरलोड का पुलिस स्टाफ तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। धमतरी पुलिस ने भरोसा दिलाया कि सड़क सुरक्षा को लेकर ऐसे जागरूकता अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
Tagsधमतरी पुलिसराष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माहमगरलोडनिःशुल्क हेलमेट वितरणयातायात जागरूकतासड़क सुरक्षाहेलमेट अनिवार्यताDhamtari PoliceNational Road Safety MonthMagarlodFree Helmet DistributionTraffic AwarenessRoad SafetyHelmet Compulsoryछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story