छत्तीसगढ़

Dhamtari Breaking: बॉम्बे गैरेज के पास 2 सटोरिए गिरफ्तार

Nil dhankar
19 July 2024 2:32 PM IST
Dhamtari Breaking: बॉम्बे गैरेज के पास 2 सटोरिए गिरफ्तार
x

धमतरी dhamtari news। पुलिस द्वारा अवैध शराब,जुआ,सट्टा खेलाने वालों पर सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में Police Station Incharge City Kotwali थाना प्रभारी सिटी कोतवाली द्वारा अलग अलग दो सटोरियों को सट्टा पट्टी सहित सट्टा लिखते कोतवाली पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है।

chhattisgarh news आरोपी साहिल खान पिता करीम खान उम्र 21 वर्ष साकिन रिसाईपारा विष्णु होटल के सामने धमतरी थाना सिटी कोतवाली धमतरी जिला धमतरी द्वारा बॉम्बे गैरेज के पास धमतरी में आम जगह पर लोगों को सट्टा पट्टी नामक जुआ अंकों में लिखकर रुपए पैसे की हार जीत की दांव लगाकर जुआ खिलाते हुए मौके पर पकड़े गए। जिनके पास से 19680/-रूपये नगदी,तीन नग विभिन्न अंकों के आगे पैसा लिखा हुआ, 01 नग डाट पेन नीला जप्त किया गया। chhattisgarh

आरोपी देव रजिन्दर सिंह पिता स्व.दर्शन सिंह उम्र 60 वर्ष साकिन रिसाईपारा द्वारा बॉम्बे गैरेज के पास धमतरी में आम जगह पर लोगों को सट्टा पट्टी नामक जुआ अंकों में लिखकर रुपए पैसे की हार जीत की दांव लगाकर जुआ खिलाते हुए मौके पर पकड़े गए। जिनके पास से 13420/-रूपये नगदी,दो नग विभिन्न अंकों के आगे पैसा लिखा हुआ, 01 नग डाट पेन नीला जप्त किया गया। दोनों सटोरिये के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्र.282,283/24 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 धारा 06 (क)जुआ एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया है। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली धमतरी निरी.राजेश मरई,उप निरीक्षक लक्ष्मीकांत शुक्ला, सउनि.नरेंद्र साहू,प्रआर. दीपक साहू,सौरभ पटेल आरक्षक मुकेश सिन्हा,चंदर जमदार,डायमंड यादव का विशेष योगदान रहा।


Next Story