छत्तीसगढ़
ढाबा कर्मी से गोंडिन तालाब के पास मारपीट, दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
Shantanu Roy
21 Aug 2025 7:52 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां रोजी-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले युवक के साथ उसके परिचितों ने बेरहमी से मारपीट की। पीड़ित युवक ने अपनी शिकायत में बताया कि वह कक्षा 9वीं तक पढ़ाई कर चुका है और वर्तमान में मजदूरी का काम करता है। घटना 20 अगस्त 2025 की रात की है, जब वह अपने काम पर ढाबे में मौजूद था और वहां से उसे बहाने से बुलाकर गोडिन तालाब के पास ले जाकर बुरी तरह पीटा गया।
पीड़ित के अनुसार, वह दीपक साहू के ढाबे में काम करता है। घटना वाले दिन रात करीब 9 बजे वह ढाबा मालिक को उसके घर छोड़कर वापस ढाबे पर लौटा था। वहां वह और मिस्त्री हेमंत ढाबा बंद करने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान ओम साहू (निवासी बड़े उरला) और बिरेंद्र साहू (निवासी ग्राम हसदा) पहुंचे और खाना खाने की मांग की। खाना खाने के बाद जब ढाबा बंद हो गया, तब दोनों आरोपी पीड़ित को घुमाने ले जाने का बहाना बनाकर मोटरसाइकिल पर बैठाकर गोडिन तालाब के पास ले गए। पीड़ित ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 21 अगस्त 2025 की देर रात करीब 2 बजे दोनों आरोपियों ने उससे कहा कि वह उनके बुआ के घर जाकर गाली-गलौज करता है।
इस आरोप के बाद दोनों ने मिलकर उसे मां-बहन की गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने किसी नुकीली वस्तु और बेल्ट से मारपीट कर दी। इस हमले में पीड़ित के चेहरे, पीठ, जांघ, पसली और घुटनों पर गंभीर चोटें आईं। मारपीट के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। घायल अवस्था में पीड़ित अपने घर पहुंचा और अपनी मां पुष्पा ध्रुव, पत्नी रीना साहू और भाई को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसने पुलिस थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का अपराध कायम कर विवेचना शुरू कर दी गई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों ने मांग की है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए।
Tagsरायपुर मारपीटगोडिन तालाब हमलाढाबा कर्मी पीटाओम साहूबिरेंद्र साहूमजदूर पर हमलारायपुर अपराधपुलिस कार्रवाईमारपीट FIR रायपुररायपुर क्राइम न्यूज़Raipur assaultGodin pond attackDhaba worker beatenOm SahuBirendra Sahuattack on laborerRaipur crimepolice actionassault FIR RaipurRaipur crime newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





