छत्तीसगढ़

देवभोग ने कई प्रोडक्ट के दाम कम करने की घोषणा की

Nilmani Pal
21 Sept 2025 10:22 AM IST
देवभोग ने कई प्रोडक्ट के दाम कम करने की घोषणा की
x

रायपुर। लोगों के लिए राहत की खबर है कि देवभोग का दूध समेत सभी तरह के प्रोडक्ट 22 सितंबर से सस्ते हो जाएंगे. छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ मर्यादित की ओर से आम लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए यह फैसला लिया गया है. इस फैसले के बाद सोमवार से दूध, पनीर, घी, मक्खन समेत सभी तरह की चीजें सस्ती हो जाएंगी.

देवभोग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार देवभोग पनीर (1 किग्रा) पर अब 5 फीसदी जीएसटी खत्म कर दिया गया है. इसलिए अब 395 की जगह 376 रुपए किलो में मिलेगा. देवभोग घी के रिफिल पैक (1 लीटर) पर 12 फीसदी जीएसटी लगता था. अब यह नहीं लगेगा. अब लोग इसे 654 रुपए की जगह 613 रुपए में यानी 41 रु. सस्ता मिलेगा. देवभोग फ्लेवर्ड मिल्क (200 मिली पैक) पर 12 फीसदी जीएसटी टैक्स लगता था. इस वजह से अब इसकी कीमत 30 रुपए की जगह 28 रुपए होगी.

Next Story
null