रायपुर के डॉन मुकेश बनिया के खिलाफ PIT NDPS एक्ट के तहत डिटेंशन ऑर्डर जारी

जनता से रिश्ता की खबर का असर, हमारी खबर सच निकली
जनता से रिश्ता ने मुकेश बनिया के खिलाफ चलाया था विशेष अभियान
मुकेश बनिया के हर अवैध धंधों का जनता से रिश्ता ने किया था बड़ा खुलासा
रायपुर। राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी निवारक कार्रवाई की है। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल ज़ोन के निर्देशन में सिटी कोतवाली थाना पुलिस के प्रयासों से आदतन मादक पदार्थ कारोबारी मुकेश बनिया के खिलाफ PIT NDPS एक्ट के तहत डिटेंशन ऑर्डर जारी कराया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई “सूखे नशे के विरुद्ध अभियान” के तहत की गई है, जिसके अंतर्गत नशा तस्करी और अवैध मादक पदार्थ कारोबार में शामिल आरोपियों के खिलाफ लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।
आरोपी मुकेश बनिया पिता अरविंद गुप्ता, नेहरू नगर थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र का निवासी है और लंबे समय से मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में सक्रिय बताया जा रहा था। जानकारी के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अवैध व्यापार निवारण अधिनियम 1988 यानी PIT NDPS एक्ट के अंतर्गत डिटेंशन ऑर्डर जारी किया गया है। यह आदेश न्यायालय आयुक्त सह निरुद्धकर्ता अधिकारी, रायपुर संभाग द्वारा पारित किया गया है। आदेश के अनुसार आरोपी को तीन महीने की अवधि के लिए केंद्रीय जेल रायपुर में निरुद्ध किया जाएगा।





