छत्तीसगढ़

जिला बदर होने के बावजूद धमतरी में घूम रहा था आरोपी, पुलिस ने पकड़ा रंगे हाथ

Nil dhankar
18 Aug 2025 12:47 PM IST
जिला बदर होने के बावजूद धमतरी में घूम रहा था आरोपी, पुलिस ने पकड़ा रंगे हाथ
x

धमतरी। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशानुसार गुंडा-बदमाशों, निगरानीशुदा व्यक्तियों एवं असामाजिक तत्वों पर लगातार कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जिलाबदर निगरानी बदमाश नाम -: हितेश नेताम पिता स्व. शंकरलाल नेताम, उम्र 20 वर्ष, निवासी मकेश्वर वार्ड, धमतरी,थाना सिटी कोतवाली, जिला धमतरी (छ.ग.)बिना अनुमति के धमतरी जिले में प्रवेश कर मकई तालाब, अग्नीदेव आर्य स्कूल के पास चाकू लहराते हुए आम नागरिकों को डरा-धमका रहा है।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल घेराबंदी कर कार्यवाही की गई और आरोपी को मौके से ही हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी के पास धमतरी जिले में प्रवेश का कोई वैध दस्तावेज नहीं पाया गया।पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 223 बीएनएस, 25/27 आर्म्स एक्ट तथा 14,15 छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

उल्लेखनीय है कि उक्त आरोपी को दिनांक 20-12-2024 को पंचायत चुनाव के पूर्व एसपी.धमतरी के अनुशंसा पर जिला दंडाधिकारी धमतरी द्वारा जिलाबदर किया गया था, बावजूद इसके आरोपी नियमों का उल्लंघन कर जिले में प्रवेश कर आपराधिक कृत्य कर रहा था। पुलिस द्वारा इस प्रकार की कार्यवाहियां आगे भी लगातार जारी रहेंगी ताकि जिले में शांति, कानून व्यवस्था एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Next Story
null