राजधानी के सेक्स मार्केट में आन डिमांड देसी-विदेशी बालाएं उपलब्ध

जो मजा विदेशों में नहीं वो मजा देने के गारंटी दे रहे होटल,क्लब औऱ फार्म हाऊस वाले
इसी संदर्भ में पुलिस अधिकारियों ने होटल और क्लब संचालकों की बैठक भी ली थी
होटलों में पार्टी और इवेंट के नाम पर लड़कियों को फ्री इंट्री
जो मर्जी हो खाए पीए, लड़कियों का एक पैसा खर्च नहीं होगा
बस शर्त इतनी है कुछ खास मेहमानों की मेहमान नवाजी करनी होगी
यहां थाईलैंड, बैंकौक, पटाया, उज्बेक, कजाक और रशियन बालाओं के साथ स्थानीय भी उपलब्ध
सभी नामी होटल रसूखदारों के, कार्रवाई के नाम पर प्रशासन और पुलिस बेबस
वीआईपी रोड़ की होटलों में विदेशी युवतियां चलाने आई थी सेक्स कारोबार
रायपुर के युवाओं को बर्बाद करने वाले होटलों में चल रहे नाइट पार्टियां के नाम देहव्यापार पर लगातार खबरें प्रकाशित कर प्रशासन के आगाह कर रहा है जनता से रिश्ता
सारी हदें पार कर रहे हैं युवा
रायपुर। जनता से रिश्ता पिछले कई सालों से राजधानी के होटलों फार्म हाऊसों में विभिन्न नामों से चल रहे विकेंड पार्टी का समाचार प्रमुखता से प्रकाशित कर शासन प्रशासन और समाज को आगाह करते आ रहा है परंतु सफेद पोशों के कारण मामले पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जबकि यह संस्कृति को बदनाम करने का कुत्सित प्रयास है एसे में समाज सुधारक भी नदारत हो गए है। वो सिर्फ अपने फायदे वाले काम में ही समाज सुधारकी बात करते है। राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड में बीते दिनों एक विदेशी युवती द्वारा तीन युवकों को टक्कर मारने के मामले की जांच के दौरान पुलिस ने एक बड़े हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। इस रैकेट में तेलंगाना और त्रिपुरा की दो युवतियों समेत गैंग के डीलर और लॉजिस्टिक सपोर्ट करने वाले दो सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
रायपुर, दुर्ग, भिलाई और बिलासपुर के ग्राहकों के नाम
पुलिस ने वीआईपी रोड में हुए हादसे के बाद पुलिस ने आरोपियों से ये अहम जानकारी दी है। वीआईपी रोड में हादसे के बाद पुलिस ने उज़्बेकिस्तान की युवती सत्तारोवा नादिराखोन और वकील भावेश आचार्य को रिमांड पर लिया था, जिसके बाद पुलिस की पुछताछ में उन्होंने कई अहम जानकारियां दीं। पुलिस के मुताबिक विदेशी युवती 30 जनवरी को उज़्बेकिस्तान से भारत पहुंची थी और 31 जनवरी को रायपुर आई। पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले की जांच के दौरान इस रैकेट से जुड़ी कई अहम जानकारियां मिली हैं। रायपुर, दुर्ग, भिलाई और बिलासपुर के ग्राहकों के नाम की एक डायरी बरामद हुई है। पुलिस को संदेह है कि यह रैकेट बड़े स्तर पर संचालित हो रहा था, जिसमें अन्य शहरों के भी ग्राहक शामिल हो सकते हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस पूरे गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। जल्द ही पूरे सेक्स रैकेट का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल सरस्वती नगर और तेलीबांधा थाने में पीटा एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं और आगे की जांच जारी है।
नशे के सामान आसानी से उपलब्ध
राजधानी सहित प्रदेश के बड़े शहरों सहित अब कस्बों में भी पार्टी के नाम पर शराब और नशे के सामान आसानी से परोसे जा रहे हैं। पार्टी किसी भी नाम से आयोजित कर रहे हैं , बर्थ डे पार्टी, न्यू कमर पार्टी, फ्रेशर पार्टी,गेट टू गेदर, और भी कई नामो से पार्टी के नाम से आबकारी विभाग से 50 -100 लोगों के नाम पर परमिशन लिया जाता है, जबकि पार्टी में भीड़ 500 से लेकर 1000 लोगों से ज्यादा को बुलाया जाता है। आबकारी विभाग पैसा लेकर इस तरह के अवैध पार्टी को प्रोत्साहित कर रहा है।
एक दिन के लाइसेंस पर चलाते है महीनों दावतें
इवेंट के नाम पर एक दिन की अनुमति लेने वाले होटल, फार्म, क्लब मालिक एक दिनी लाइसेंस को महीनों चलाते है। क्योंकि एक दिनी लाइसेंस देने के बाद कोई देखने नहीं जाता कि वहां नंगा नाच हो रहा है या जो अनुमति लिय़ा है उसके हिसाब से पार्टी चल रही है। पुलिस या प्रशाशन के अधिकारी पार्टी में जाकर भौतिक सत्यापन नहीं करते कि कितने लोग पार्टी में मौैजूद है । नशे की आड़ में अलग-अलग प्रकार के नशीले पदार्थ चरस, अफीम, गांजा, कोकीन, मेंड्रेक्स जैसे नशे के सामान शहर के युवाओं के परोसा जा रहा है। जिसके कारण राजधानी के युवा नशे के एडिक्ट यूथ पार्टी में जाकर शौक पूरा करते है। पार्टी की अनुमति होने के कारण पुलिस विभाग सीधे हस्तक्षेप करने में बेबस, मारपीट के अलावा और कोई कारण नहीं कि कानून व्यवस्था बनाने होटल के अंदर नहीं जा सकती है। बाकी बाहर खड़ी पुलिस को तमाशबीन बन लगातार पार्टी में हो रहे नंगा नाच का तमाशा देखते रहती है। वहीं शासन-प्रशासन की आंख में धूल झोंककर शराब पिलाने के दो घंटे के लाइसेंस में रात भर शराब सहित जाने कौन -कौन से नशीले पदार्थो की सप्लाई कर रात भर नोट बटोरते रहती है। युवा के साथ पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारी से लेकर सिपाही तक गलातर करने में चूकते नहीं है।
नशे के सौदागरों का स्वर्ग बनी राजधानी
नशीले पदार्थ की सप्लाई का बेहतरीन तरीका वैसे तो सर्व विदित है कि रायपुर राजधानी नशे के सौदागरों का स्वर्ग है, जहां देश भर के नशीले पदार्थ के तस्कर होटलों और ढाबों को सुरक्षित ठिकानों के रूप में इस्तेमाल करते है और यही पर परोसा जाता नशीले पदार्थ जिसके तड़प में नशे के एडिक्ट युवा खींचे चले आते है। वीआईपी रोड में अवैध तरीके से टेक्नो पार्टी चलाया जा रहा है।जो रायपुर शहर में लेट नाईट पार्टी को एक नया नाम देकर टेक्नो पार्टी के नाम से जाना जाता है। जहां पर नशे का सामान बेचा जाता था। नशे के सभी चीजे टेक्नो पार्टी में बेचने के लिए टेक्नो कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। जिला आबकारी विभाग से 1 दिन का लाइसेंस लिया जाता है जिसका नियम 11 बजे तक रहता है आबकारी विभाग से शादी या सालगिरह और सेलिब्रेशन के नाम से लाइसेंस देता है जिसमें सिर्फ एक दिन समारोह के रूप में शराब परोसा जाता है यहां पर टेक्नो पार्टी के नाम पर सारी रात नंगा नाच कार्यक्रम होता है जिसमें शराब के अलावा भी नशे से जुड़े सामान को परोसा जाता रहा है। शराब की आड़ में नशे के शोकीनों को उनके मनपसंद नशीले पदार्थ देकर मनमाना दाम लेकर पैसा वसूला जाता है। ताकि टेक्नो पार्टी का पूरा खर्च एक ही कस्टमर से निकल जाए । आम आदमी पार्टी करेगी प्रदर्शन रायपुर के तेलीबांधा थाना के स्टाफ द्वार रेड मारा गया कैफ़े से शराब भी जप्त किया गया है। परंतु वहां से अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ इस घटना को लेकर आम आदमी पार्टी के यूथ विंग के द्वारा कार्यवाही को लेकर मांग की गई है।
होटल में सेक्स का चला रहे गोरखधंधा पुलिस ने मारा छापा
होटल और स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के खिलाफ कोरबा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. शहर के राज होटल और सनराइज स्पा सेंटर में पुलिस ने छापेमारी की, जहां कमरों के अंदर का नजारा चौंकाने वाला था. कुछ लोग आपत्तिजनक हालत में मिले तो कुछ संदिग्ध हालात में मौजूद थे. दोनों जगहों में पुलिस ने इस कार्रवाई में 7 लड़कियां समेत कुल 12 लोगों को पकड़ा है. जानकारी के अनुसार, कोरबा पुलिस ने राज होटल और सनराइज स्पा सेंटर में अनैतिक एवं अवैध गतिविधियों के संचालन की सूचना पर बड़ी कार्रवाई की है. कोतवाली थाना और सीएसईबी चौकी पुलिस की संयुक्त टीम ने इन स्थानों पर छापेमारी कर आपत्तिजनक स्थिति में मिले लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस की दबिश में राज होटल में 4 पुरुष एवं महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिले, जबकि सनराइज स्पा सेंटर में एक पुरुष और महिला संदिग्ध अवस्था में पाए गए. इसके अलावा दो अन्य महिलाएं भी संदेहास्पद परिस्थितियों में मौजूद थीं. पुलिस जांच में सामने आया कि इन दोनों स्थानों पर पकड़ी गई महिलाएं सिक्किम, पश्चिम बंगाल और रायपुर की रहने वाली हैं. इससे पहले भी कोरबा में कई ठिकानों पर इस प्रकार की कार्रवाई पुलिस की ओर से की जा चुकी है. इन सब के मौजूद इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त रहने वाला वर्ग सुधरने को तैयार नहीं है. कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि लगातार अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को मिल रही थी, जहां मुखबीर की सूचना पर छापा मारा कार्रवाई की गई।





