छत्तीसगढ़
बैठक में उपसरपंच की पिटाई, पुलिस ने 3 लोगों को बनाया आरोपी
Nil dhankar
28 Jun 2025 9:46 AM IST

x
छग
दुर्ग। अंडा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत निकुम के उप सरपंच गोपेंद्र कुमार साहू (36 वर्ष) के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने चिंतामणी साहू, रूपेंद्र साहू, दिनेश साहू के खिलाफ केस दर्ज किया है। गोपेंद्र ने पुलिस को बताया कि गांव में करीब 20 लोग मिलकर सामूहिक रूप से पैसा जमा करते हैं।
25 जून की रात करीब 8.30 बजे सभी सदस्य भाठापारा बाजार में बैठकर हिसाब-किताब कर रहे थे। गांव में रहने वाला चिंतामणी भी कमेटी का सदस्य है। उसने कमेटी से उधार पर पैसा ले रखा है। बैठक के दौरान चिंतामणि से पैसा वापसी को लेकर चर्चा चल रही थी। इसी बात को लेकर वह आक्रोशित हो गया। रूपेंद्र और दिनेश के साथ मिलकर गाली-गलौज, मारपीट शुरू कर दी।
इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए JANTASERISHTA . COM पर।
Next Story





