छत्तीसगढ़
राष्ट्रीय एकता दिवस परेड से लौटे जवानों का डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किया सम्मान
Shantanu Roy
4 Nov 2026 2:52 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। गुजरात में आयोजित भव्य राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में अपनी उत्कृष्ट छाप छोड़कर लौटे छत्तीसगढ़ पुलिस के जांबाज अधिकारियों और जवानों का राजधानी रायपुर में आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने नवा रायपुर स्थित अपने आधिकारिक निवास पर बस्तर सहित राज्य का नाम रोशन करने वाले वीर जवानों का सम्मान किया और उन्हें विशेष रूप से भोजन पर आमंत्रित कर उनसे विस्तार से चर्चा की।
गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में बस्तर सहित छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाले वीर पुलिस जवानों से नवा रायपुर निवास में भोजन पर चर्चा हुई, उनका अनुभव जाना। श्री बृज किशोर यादव – एकता दिवस परेड, 2IC श्री जितेंद्र कुंभकार – परेड 2IC (रिजर्व) श्री कुलदीप बंजारे – DRG पुरुष दल कमांडर श्री शरद जायसवाल – DRG पुरुष दल कमांडर (रिजर्व) सुश्री अमृता पैकरा – DRG महिला दल कमांडर सुश्री कविता ध्रुवे – DRG महिला दल कमांडर (रिजर्व) श्री प्रवीण भारती – STF कमांडर (रिजर्व) सभी को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी।
— Vijay sharma (@vijaysharmacg) November 4, 2026
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के केवड़िया में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित राष्ट्रीय स्तर की परेड में छत्तीसगढ़ पुलिस की टुकड़ी ने शानदार प्रदर्शन कर पूरे देश में राज्य का मान बढ़ाया है। परेड में बस्तर में नक्सल मोर्चे पर तैनात डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के जवानों की विशेष भागीदारी रही, जिनकी अनुशासित चाल और शौर्य की गूंज राष्ट्रीय मंच पर सुनाई दी। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने निवास पर परेड की कमान संभालने वाले अधिकारियों और दल कमांडरों से मुलाकात की। भोजन के दौरान एक अनौपचारिक और आत्मीय माहौल में गृह मंत्री ने जवानों से गुजरात में आयोजित परेड के उनके अनुभवों को विस्तार से जाना। जवानों ने राष्ट्रीय परेड के अपने अभ्यास, अनुभव और वहां मिली सराहना को उपमुख्यमंत्री के साथ साझा किया।
इस विशेष मुलाकात के दौरान परेड में नेतृत्व करने वाले प्रमुख अधिकारी और कमांडर उपस्थित रहे:
बृज किशोर यादव – एकता दिवस परेड, 2IC
जितेंद्र कुंभकार – परेड 2IC (रिजर्व)
कुलदीप बंजारे – DRG पुरुष दल कमांडर
शरद जायसवाल – DRG पुरुष दल कमांडर (रिजर्व)
अमृता पैकरा – DRG महिला दल कमांडर
कविता ध्रुवे – DRG महिला दल कमांडर (रिजर्व)
प्रवीण भारती – STF कमांडर (रिजर्व)
उपमुख्यमंत्री ने नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का गौरव बढ़ाने वाले जवानों और महिला कमांडरों के साहस, समर्पण और अनुशासन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि बस्तर के जवानों की राष्ट्रीय मंच पर यह उपलब्धि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। विजय शर्मा ने सभी अधिकारियों एवं जवानों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल एवं स्वर्णिम भविष्य की शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
Next Story





