छत्तीसगढ़
डिप्टी सीएम शर्मा ने किया 'विकसित भारत, मोदी की संकल्पना' छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन
Shantanu Roy
17 Sept 2025 10:51 PM IST

x
छग
Kawardha. कवर्धा। आदि सेवा पर्व और सेवा पखवाड़ा के अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने विकसित भारत : मोदी की संकल्पना विषय पर आधारित भव्य छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। जिला प्रशासन के सहयोग से जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई इस प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री मोदी की जीवनी, व्यक्तित्व, कृतित्व और उनके नेतृत्व में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री मोदी के बचपन, छात्र जीवन, मातृ संस्कार, ईमानदारी और देशभक्ति जैसे मूल्यों से लेकर राष्ट्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाने वाले छायाचित्र शामिल किए गए थे। इसमें उनके नेतृत्व में देश में हुए परिवर्तन और प्रगति की गाथा को भी प्रभावशाली ढंग से उकेरा गया था।
प्रदर्शनी में 30 मार्च 2025 को बिलासपुर में सम्पन्न 33 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं के भूमि पूजन एवं शिलान्यास की ऐतिहासिक झलक के साथ ही ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, शिक्षा और डिजिटल क्रांति से नया अध्याय, डिजिटल पहचान और भुगतान व्यवस्था से जीवन को मिली सरलता, अंतरिक्ष शक्ति में भारत की उपलब्धियां, वर्षों का अंधेरा मिटाकर घर-घर में रोशनी पहुंचाने वाले अभियान, देश की सुरक्षा में जवानों का योगदान और आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब जैसी उपलब्धियों को प्रस्तुत किया गया।
रक्षा बलों के कायाकल्प, सुधारों के दौर, कर्म के प्रति समर्पण और मोदी के व्यक्तित्व से जुड़ी प्रेरणादायी झलकियां भी प्रदर्शनी का केंद्रबिंदु रहीं। उपमुख्यमंत्री शर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन करने से पूर्व जिला अस्पताल परिसर में आयोजित स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज देश निरंतर प्रगति कर रहा है और विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, जिला पंचायत सभापति रामकुमार भट्ट, जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र साहू, मनीराम साहू, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुषमा गणपत बघेल, गोपाल साहू, जसविंदर बग्गा, कलेक्टर गोपाल वर्मा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, नागरिक और महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्रधानमंत्री मोदी की जीवन यात्रा और उपलब्धियों की सराहना की।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





