छत्तीसगढ़

रायपुर में डिप्टी सीएम अरुण साव ने स्वदेशी संकल्प यात्रा वाहन को दिखाई हरी झंडी

Nil dhankar
9 Dec 2025 3:38 PM IST
रायपुर में डिप्टी सीएम अरुण साव ने स्वदेशी संकल्प यात्रा वाहन को दिखाई हरी झंडी
x

रायपुर। डिप्टी सीएम अरुण साव ने स्वदेशी संकल्प यात्रा वाहन को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने X पोस्ट में लिखा, आज तेलीबांधा तालाब, रायपुर में कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) एवं स्वदेशी जागरण मंच, छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित स्वदेशी संकल्प यात्रा को ध्वज दिखाकर रवाना किया।

बाइक रैली में सम्मिलित होकर रायपुरवासियों को स्वदेशी अपनाने के लिए आग्रह किया, स्वदेशी से ही हमारा छत्तीसगढ़ और भारत आत्मनिर्भर बनेगा। इस अवसर पर मान. विधायक मोतीलाल साहू जी, कैट उपाध्यक्ष अमर परवानी , रायपुर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष नंदकुमार साहू, छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSC) अध्यक्ष दीपक म्हस्के , छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) अध्यक्ष केदारनाथ गुप्ता , भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी , स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ता एवं कई व्यापारी उपस्थित रहे।



Next Story
null