छत्तीसगढ़

जगदलपुर में आयोजित इनफ्लुएंसर मीट में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल

Shantanu Roy
18 May 2025 9:04 PM IST
जगदलपुर में आयोजित इनफ्लुएंसर मीट में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल
x
छग
Jagdalpur. जगदलपुर। नगर निगम सभाकक्ष, जगदलपुर में आज इनफ्लुएंसर मीट का आयोजन किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने विशेष रूप से भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बस्तर की गौरवशाली आदिम संस्कृति और सरकारी योजनाओं को जन-जन तक प्रभावशाली ढंग से पहुंचाना था। मीट में उपमुख्यमंत्री शर्मा ने डिजिटल युग में सोशल मीडिया की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि आज के दौर में इनफ्लुएंसर्स समाज को दिशा देने वाले मजबूत माध्यम बन चुके हैं।


उन्होंने इनफ्लुएंसर साथियों से अपील की कि वे बस्तर की सांस्कृतिक धरोहर, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को सकारात्मक एवं रचनात्मक रूप से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं। कार्यक्रम में जगदलपुर नगर निगम के महापौर संजय पांडे सहित विभिन्न सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर, स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर पारस्परिक संवाद के माध्यम से यह तय किया गया कि स्थानीय विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक विषयों को प्राथमिकता के आधार पर प्रचारित किया जाएगा। कार्यक्रम का वातावरण उत्साहवर्धक रहा और उपस्थित लोगों ने इसे समाज और शासन के बीच पुल के रूप में एक प्रभावशाली पहल बताया।
Next Story