
x
छग
Raipur. रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शनिवार को राजधानी रायपुर के बाना (गुमा) स्थित लीलावती देवी भगवानदास गौसेवा सदन में आयोजित कामधेनु गौप्रतिष्ठा महायज्ञ एवं गौ महिमा कथा में सम्मिलित होकर गौमाता की सेवा और संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गौ माता की रक्षा ही धर्म की रक्षा है, और धर्म की रक्षा से ही सृष्टि की रक्षा संभव है। गौ सेवा ही सच्ची सेवा है, यही हमारी संस्कृति, आस्था और परंपरा का मूल है।
गौ माता की रक्षा ही धर्म की रक्षा है और धर्म की रक्षा से ही सृष्टि की रक्षा संभव है।
— Brijmohan Agrawal (@brijmohan_ag) May 18, 2025
आइए, हम सभी गौ माता की सेवा और संरक्षण का संकल्प लें। स्वयं भी सेवा करें और समाज को भी इसके लिए प्रेरित करें।
आज राजधानी रायपुर के बाना (गुमा) स्थित लीलावती देवी भगवानदास गौसेवा सदन में श्री… pic.twitter.com/sqxbCcd4Bv
उन्होंने समाज से आह्वान किया कि प्रत्येक व्यक्ति को गौ माता की सेवा और सुरक्षा का संकल्प लेना चाहिए। स्वयं भी इस पुण्य कार्य में सहभागी बनें और समाज को भी इसके लिए प्रेरित करें। सांसद श्री अग्रवाल ने लीलावती देवी भगवानदास गौसेवा सदन में हो रहे सेवाकार्यों की सराहना करते हुए कहा कि राजेश सोनी जी के नेतृत्व में युवा टीम द्वारा बीमार, सड़क दुर्घटनाग्रस्त और अनाथ गौवंशों की सेवा अत्यंत सराहनीय, पुण्य और परोपकार का कार्य है। इस अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल ने गौसेवा सदन को 2 एम्बुलेंस प्रदान करने की घोषणा की, जिससे अधिक से अधिक गौवंशों को त्वरित उपचार और संरक्षण मिल सके।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





