छत्तीसगढ़
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम के ग्रामीण क्षेत्रों में लगाई चौपाल, सुनीं जनसमस्याएं
Shantanu Roy
22 July 2025 11:38 PM IST

x
छग
Kabirdham. कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को जिले के ग्रामीण अंचलों का दौरा किया। उन्होंने ग्राम रौचन, हरमों, कटगो, रजपुरा और चिखली में चौपाल लगाकर जनसंपर्क किया और ग्रामीणों की समस्याएं सीधे सुनीं।चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने शिक्षा, सड़क, पेयजल, बिजली और खेती से जुड़ी समस्याएं रखीं।
आज कबीरधाम के ग्राम रौचन, हरमों, कटगो, रजपुरा, चिखली में चौपाल लगाकर क्षेत्रवासियों से जनसंपर्क किया। ग्रामवासियों की समस्या सुन उनके निराकरण हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। pic.twitter.com/bQOaTpRPK8
— Vijay sharma (@vijaysharmacg) July 22, 2025
उपमुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निराकरण हेतु निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि आमजन को हर सुविधा समय पर मिले और किसी को भी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। विजय शर्मा ने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि ग्रामीण विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए बजट, संसाधन और योजनाओं की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





