दंत चिकित्सा छात्रों का स्टाइपेंड समानता के लिए 7 दिनों से हड़ताल जारी

रायपुर। शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के स्नातकोत्तर छात्र एवं इंटर्न, पिछले 7 दिनों से अपनी वास्तविक, दीर्घकालिक एवं अब तक अनसुलझी समस्याओं के समाधान हेतु एक शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं अहिंसक हड़ताल पर हैं। इस माध्यम से हम निम्नलिखित मुद्दों की ओर आपका ध्यान आकृष्ट करना चाहते हैं...
1. दंत चिकित्सा स्नातकोत्तर छात्रों एवं इंटर्न्स के स्टाइपेंड में समानता के साथ संशोधन (पूर्व प्रभाव सहित)।
2. स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में दंत चिकित्सा पेशेवरों को समान मान्यता एवं सम्मान।
3. मूलभूत छात्र कल्याण एवं अधोसंरचना से संबंधित समस्याएँ, जिनमें बालिका छात्रावास की कमी एवं आवश्यक क्लिनिकल सुविधाओं का अभाव शामिल है।
बार-बार अभ्यावेदन एवं अनुरोध प्रस्तुत किए जाने के बावजूद, लंबे समय से हमारे स्टाइपेंड में कोई उचित संशोधन नहीं किया गया है, जिसके परिणामस्वरूप छात्रों को गंभीर आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है तथा छात्र कल्याण प्रतिकूल रूप से प्रभावित हो रहा है। हम इस महत्वपूर्ण विषय को एक जिम्मेदार, लोकतांत्रिक एवं रचनात्मक तरीके से जन-समक्ष लाना चाहते हैं।





