छत्तीसगढ़

डेंटल कॉलेज के प्रोफेसर से 26 लाख की ठगी, आमानाका थाने में FIR दर्ज

Nil dhankar
27 Aug 2025 1:41 PM IST
डेंटल कॉलेज के प्रोफेसर से 26 लाख की ठगी, आमानाका थाने में FIR दर्ज
x

रायपुर। साइबर क्राइम से जुड़ा एक नया मामला रायपुर पुलिस के सामने आया है, जिसमें सायबर अपराधियों ने एक डेंटल कॉलेज के एक प्रोफ़ेसर को अपना निशाना बनाया है। ठगों ने प्रोफसर के साथ करीब 26 लाख 68 हजार रुपये की ठगी की है।

जानकारी के मुताबिक़ इसकी सूचना पीड़ित प्रोफेसर ने आमानाका पुलिस थाने में दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि, ठगों ने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर वीआईपी मेंबरशिप और मुनाफे का लालच दिया था। इसके बाद ठगों ने शातिराना तरीके से उनसे अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कराया।

वही जब उन्हें इससे फायदा होता नहीं दिखा और रिटर्न हासिल नहीं हुआ तो उन्होंने व्हाट्सप्प ग्रुप में आपत्ति जताई लेकिन इसी बीच उन्हें उस व्हाट्सअप ग्रुप से रिमूव कर दिया गया। इसके बाद प्रोफेर्स को खुद के साथ ठगी होने का आभास हुआ। उन्होंने इसकी लिखित शिकायत आमानाका पुलिस से की है।

Next Story
null