छत्तीसगढ़

गर्मी छुट्टी बढ़ाने की मांग, सरकार को पत्र

Nilmani Pal
14 Jun 2025 3:27 PM IST
गर्मी छुट्टी बढ़ाने की मांग, सरकार को पत्र
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां आज से समाप्त हो गई है। सोमवार 16 जून से बंद पड़े स्कूलों के पट खुलेंगे और एक बार फिर से स्कूलों में रौनक नजर आएगी। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से वृहद् रूप से शाला प्रवेशोत्सव मनाने की अपील की है। युक्तिकरण प्रक्रिया के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने नए शिक्षण सत्र के शुरुआत की तैयारी भी पूरी कर ली है।

हालांकि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज सरकार के इस कदम से सहमत नहीं है। उन्होंने गर्मी की छुट्टियां जुलाई तक बढ़ाने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने प्रदेश में पड़ रही गर्मी और उमस का हवाला दिया है। दीपक बैज ने जुलाई से स्कूलों को खोले जाने की मांग करते हुए बच्चों को राहत देने की बात कही है।

छत्तीसगढ़ में आगामी 16 जून 2025 से नया शिक्षा सत्र प्रारंभ होने जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के समस्त जनप्रतिनिधियों को पत्र लिखकर “शाला प्रवेश उत्सव” में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। यह आयोजन राज्य में शिक्षा के क्षेत्र को सशक्त बनाने और शत-प्रतिशत बच्चों का विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

Next Story
null