छत्तीसगढ़

परसकोल गांव में ग्रामीण की हत्या मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

Nil dhankar
4 March 2026 5:10 PM IST
परसकोल गांव में ग्रामीण की हत्या मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग
x
छग

रायगढ़। जिले के परसकोल गांव में ग्रामीण की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अब कांग्रेस का आरोप है कि जांच के दौरान पुलिस ने एक अन्य ग्रामीण को पूछताछ के नाम पर प्रताड़ित किया। इस मामले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार से उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।

खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परासकोल में हुए हत्याकांड की जांच के दौरान पुलिस हिरासत में लिए गए एक ग्रामीण रमेश चौहान की तबीयत बिगड़ गई। इस मामले में जिला कांग्रेस अध्यक्ष (ग्रामीण) नगेंद्र नेगी और जिला प्रवक्ता तारेंद्र डनसेना ने संयुक्त बयान जारी किया है।

इस बयान में कांग्रेस नेताओं ने इस पूरी घटना को अमानवीय बताया और कहा कि यह वर्दी का खुला दुरुपयोग है। उन्होंने कहा कि परासकोल गांव के रहने वाले रमेश चौहान सुबह पुलिस पूछताछ के लिए थाने गए थे और उस समय वे पूरी तरह स्वस्थ थे। लेकिन पुलिस की कथित प्रताड़ना के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें शरीर के एक हिस्से में लकवा (पैरालिसिस) मार गया। गंभीर हालत को देखते हुए रमेश चौहान को रायगढ़ से रायपुर रेफर किया गया है।

जिला अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने कहा है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश सरकार इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराए। उन्होंने यह भी कहा कि होली पर्व के तुरंत बाद जिला कांग्रेस कमेटी एक स्वतंत्र जांच टीम बनाएगी। यह टीम पीड़ित परिवार से मिलकर पूरी जानकारी जुटाएगी और अपनी रिपोर्ट सार्वजनिक करेगी।

Next Story
null