छत्तीसगढ़

ऑपरेशन में देरी, प्रसूता और शिशु की मौत, CMHO ने दिए जांच के आदेश

Nil dhankar
17 Jun 2026 9:12 AM IST
ऑपरेशन में देरी, प्रसूता और शिशु की मौत, CMHO ने दिए जांच के आदेश
x
छग

सूरजपुर। डॉक्टरों पर लापरवाही का मामला सामने आया है. सूरजपुर जिला अस्पताल में डिलीवरी से पहले गर्भवती महिला और उसके गर्भ पल रहे बच्चे की मौत हो गयी. आरोप है गलत इंजेक्शन लगाने से जच्चा बच्चा की जान गयी है.

मामला सूरजपुर जिला अस्पताल का है. घटना मंगलवार की है. मृतका पहचान रामनगर गांव की रहने वाली पूजा मानिकपुरी (19 साल) के रूप में हुई है. मंगलवार को सुबह करीब 9 बजे उसे लेबर पेन हुआ. जिसके बाद पति सूरज मानिकपुरी उसे जिला अस्पताल ले गया.

पूजा मानिकपुरी को मातृ-शिशु वार्ड में भर्ती किया गया था. जहाँ उसके ऑपरेशन की तैयारी की जा रही थी. लेकिन उससे पहले उसकी मौत हो गयी. मृतका के पति का आरोप है ऑपरेशन से पहले पत्नी को एक इंजेक्शन दिया गया था. इंजेक्शन के बाद माँ और गर्भ पल रहे बच्चे दोनों की मौत हो गयी.

इस घटना के हड़कंप मच गया. आक्रोशित परिजनों ने सीएमएचओ आफिस के बाहर प्रदर्शन किया. स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत कलेक्टर ऑफिस में की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. इस मामले में जिला प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं. CMHO ने जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के दो अलग अलग टीम का गठन किया है/ 3 लोगों की टीम पोस्टमॉर्टम करेगी. साथ ही अलग-अलग 4 सदस्यीय टीम का गठन किया है. जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जायगी.


Next Story