छत्तीसगढ़

रायपुर में रेस्टोरेंट के सामने मिली सड़ी-गली लाश

Nilmani Pal
22 Jun 2026 1:15 PM IST
रायपुर में रेस्टोरेंट के सामने मिली सड़ी-गली लाश
x

रायपुर। मेटल पार्क स्थित होटल शेरा एंड रेस्टोरेंट के सामने सड़ी-गली अवस्था में एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने जब बदबू महसूस की तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची खमतराई थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शव काफी पुरानी अवस्था में है, जिससे पहचान करना मुश्किल हो रहा है।

फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में लापता लोगों की जानकारी भी खंगालनी शुरू कर दी है। मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस मामले की सभी एंगल से जांच कर रही है।



Next Story