छत्तीसगढ़

रायपुर-दुर्ग-बिलासपुर और पुणे के बीच छठ पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय

Nilmani Pal
16 Sept 2025 12:24 PM IST
रायपुर-दुर्ग-बिलासपुर और पुणे के बीच छठ पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय
x

रायपुर. छठ पूजा के अवसर पर रेल यात्रियों की सुविधा और अधिकतम कन्फर्म बर्थ/सीट उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन ने बिलासपुर और हडपसर (पुणे) के बीच एक फेरे के लिए छठ पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. ट्रेन नंबर 08265 (बिलासपुर-हडपसर) और 08266 (हडपसर-बिलासपुर) के बीच चलेगी.

ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे, जिनमें 02 एसएलआर (सामान यान), 03 सामान्य श्रेणी, 04 शयनयान (स्लीपर), 08 एसी-थ्री, 02 एसी-थ्री इकोनॉमी और 01 एसी-टू कोच होगी. ये ट्रेन 22 अक्टूबर 2025 को बिलासपुर से और ट्रेन नंबर 08266 (हडपसर-बिलासपुर) यह ट्रेन 23 अक्टूबर 2025 को हडपसर से रवाना होगी.

Next Story
null