छत्तीसगढ़

रायगढ़-निजामुद्दीन एक्सप्रेस ट्रेन में अतिरिक्त AC कोच जोड़ने का निर्णय

Nilmani Pal
4 Jan 2026 8:14 AM IST
रायगढ़-निजामुद्दीन एक्सप्रेस ट्रेन में अतिरिक्त AC कोच जोड़ने का निर्णय
x
पढ़े पूरी खबर

बिलासपुर। बिलासपुर रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए निजामुद्दीन-रायगढ़-निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12410/12409) में एक अतिरिक्त एसी-3 कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। यह पहल अधिक से अधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह अतिरिक्त कोच गाड़ी संख्या 12410 निजामुद्दीन-रायगढ़ एक्सप्रेस में 5 जनवरी 2026 को उपलब्ध रहेगा। वहीं, गाड़ी संख्या 12409 रायगढ़-निजामुद्दीन एक्सप्रेस में यह सुविधा 7 जनवरी 2026 को मिलेगी।

रेलवे प्रशासन का कहना है कि इस कदम से यात्रियों को यात्रा के दौरान अधिक संख्या में कंफर्म बर्थ मिल सकेंगी, जिससे उनकी यात्रा सुगम होगी।

Next Story
null