छत्तीसगढ़
उद्योगों में हो रही मौतें सरकार एवं उद्योग प्रबंधक की लापरवाही का नतीजा: मोहम्मद सिद्दीक
Shantanu Roy
8 July 2026 6:21 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। उरला थ्रीडी इनोवेशन फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में तीन मजदूरों की मौत और एक मजदूर के मृत होने की घटना हुई है। घटना पर खेद व्यक्त कर कांग्रेस असंगठित क्षेत्र एवं समस्या निवारण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक ने कहा प्रदेश में लगातार उद्योगों में दुर्घटनाएं हो रही है। घटनाओं में उद्योग प्रबंधनों की लापरवाही देखी गई है। पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों के आभाव में मजदूर काम कर रहे हैं और मौतें हो रही हैं। भाजपा सरकार मजदूरों की जान के लिए सजग नहीं है। केवल चंद रुपए मुआवजा देकर मजदूरों के जान की कीमत लगाई जा रही है।
यदि सरकार सक्रियता से उद्योगों में सुरक्षा जांच कर कार्यवाही करे। घटनाओं को रोका जा सकता है। असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक़ ने बताया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों के परिजनों को 30 लाख 21 लाख का मुआवजा दिया गया है बीते दिनों भी बड़ी घटनाएं घटित हो चुकी है जिसमें कई मजदूर अपनी जान गंवा चुके है मोहम्मद सिद्दीक़ ने राज्य सरकार और फैक्ट्री प्रबंधक को चेतावनी देते हुए कहा इस प्रकार की घटनाओं को रोकने हेतु जल्द से जल्द प्रबंधन एवं सरकार कोई कदम उठाए अन्यथा मजदूरों की जान की सुरक्षा हेतु बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





