छत्तीसगढ़
महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही महिला का मृत्यु प्रमाण पत्र वायरल, जांच शुरू
Nil dhankar
3 Dec 2025 3:10 PM IST

x
बलरामपुर। मृत महिला को महतारी वंदन योजना जारी करने के मामले में जिला के कलेक्टर ने बड़ा एक्शन लिया है। महतारी वंदन जारी करने वाले परियोजना अधिकारी, सुपरवाइजर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को नोटिस जारी किया है। इस मामले में SDM के नेतृत्व में जांच टीम का गठन कर मामले की जांच की जा रही है।
मीडिया घरानों में खबर चली थी कि मृत महिला के नाम महतारी वंदन योजना की राशि जारी की जा रही थी। ग्रामीणों ने जब सूची देखी, तो उसमें मृत महिला का नाम मिला। इस घटना के बाद ग्रामीण शिकायत करने सीधे कलेक्टर कार्यालय पहुंच गए।
जिला के कलेक्टर राजेंद्र कुमार ने SDM के नेतृत्व में जांच टीम का गठन कर जांच के निर्देश दिए हैं, साथ ही परियोजना अधिकारी, सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को नोटिस भी जारी किया है।
Tagsमहतारी वंदन योजना का लाभ ले रही महिला का मृत्यु प्रमाण पत्र वायरलछत्तीसगढ़बलरामपुरबलरामपुर न्यूज़बलरामपुर बिग न्यूज़बलरामपुर छत्तीसगढ़ न्यूज़Death certificate of a woman taking benefit of Mahatari Vandan Yojana goes viralChhattisgarhBalrampurBalrampur NewsBalrampur Big NewsBalrampur Chhattisgarh News
Next Story





