छत्तीसगढ़
वर्धमान मोटर्स के सामने दिनदहाड़े दो दोस्तों पर जानलेवा हमला, देखें VIDEO...
Shantanu Roy
7 July 2025 6:29 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में वर्धमान मोटर्स के सामने कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा दो युवकों पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इन असामाजिक तत्वों ने शराब के नशे में धुत होकर दो दोस्तों को एक राय होकर उन दोनों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक और उसके दोस्त के सिर पर पत्थर से वार किया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यह पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हमलावर किस तरह से बेखौफ होकर दिनदहाड़े हिंसा को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि इस गंभीर वारदात के बावजूद अब तक पुलिस ने किसी भी आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।
घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि पुलिस समय रहते सख्त कदम नहीं उठाएगी, तो असामाजिक तत्वों के हौसले और बुलंद होंगे। वायरल वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के बावजूद अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी न होना पुलिस की निष्क्रियता को उजागर कर रहा है।
दो मुख्य आरोपियों की तस्वीर आई सामने
लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या पुलिस किसी दबाव में काम कर रही है या फिर मामले को जानबूझकर नजरअंदाज किया जा रहा है। स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए और पीड़ितों को न्याय दिलाया जाए। साथ ही इस क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने की भी मांग की जा रही है। अब देखना यह है कि रायपुर पुलिस कब तक इस मामले में कार्रवाई करती है, या यह मामला भी बाकी मामलों की तरह फाइलों में ही दबकर रह जाएगा।
Tagsरायपुर हमलापुरानी बस्ती थानावर्धमान मोटर्सपत्थर से हमलावायरल वीडियोपुलिस कार्रवाई नहींब्राह्मी नशा हिंसारायपुर क्राइम न्यूजअसामाजिक तत्वरायपुर ब्रेकिंग न्यूजRaipur attackold basti police stationVardhman motorsstone attackviral videono police actionBrahmi addiction violenceRaipur crime newsanti-social elementsRaipur breaking newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





