छत्तीसगढ़

महासमुंद में नर भालू का मिला शव

Nil dhankar
9 Sept 2025 10:12 AM IST
महासमुंद में नर भालू का मिला शव
x

महासमुंद. बागबाहरा वनपरिक्षेत्र में नर भालू का शव मिला है. वन्य प्राणी के शिकार के लिए लगाए गए करंट तार की चपेट में आने से भालू की मौत हुई है. सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और भालू के शव को अवराडबरी वन डिपो लेकर आ गई है. वहीं मामले में संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, बागबाहरा वनपरिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 179 में करंट लगने से एक नर भालू की मौत हुई है. मृत भालू की उम्र लगभग 12 साल बताई जा रही है. सूचना पर पहुंची टीम ने मौके से भालू का टूटा हुआ जबड़ा और दांत बरामद किया है. इस मामले में वन विभाग जल्द ही खुलासा करेगा.

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर.

Next Story
null